जौनपुर धारा,जौनपुर। भीषण गर्मी में प्यास बुझाने को ठंडे पानी के प्याऊ का शुभारंभ लायन्स क्लब मेन ने किया। लायन्स क्लब ने बढती गर्मी में लोगों को राहत देने के उद्देश्य से आर.ओ. कोल्ड वाटर कूलर प्याऊ नगर के चहारसू चौराहे के पास ताड़तला मोड़ पर लगाया। जिससे भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत पहुंचे और उन्हें शुद्ध, स्वच्छ ठंडा पानी मिल सके। जिसका शुभारंभ जीएटी एरिया लीडर डॉ.क्षितिज शर्मी व संस्थाध्यक्ष संजय के डिया ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। संस्थाध्यक्ष संजय केडिया ने लोगों का स्वागत करते हुए बताया कि लायन्स इंटरनेशनल फाउंडेशन से प्राप्त ग्रांट से इस आरओ कोल्ड वाटर कूलर प्याऊ को लगाया गया है। इस अवसर पर डॉ.क्षितिज शर्मा ने कहा कि भीषण गर्मी व झुलसती धूप में आम जनता के लिए ठंडे पानी की प्याऊ लगाना लोगों को शीतल जल उपलब्ध कराना बहुत ही पुनीत कार्य है। उन्होंने बताया कि इस प्याऊ शिविर से लोगों को 24घंटे ठंडे पानी की सुविधा उपलब्ध रहेगी। जिससे शुद्ध सुरक्षित और स्वस्थ ठंडा पानी लोगों को प्राप्त होगा। सचिव ने बताया कि इसके पूर्व भी संस्था द्वारा स्टेशन रोड पर रामजानकी मंदिर के पास आरओ ठंडे पानी का वाटर कूलर प्याऊ लगाया गया है जो कि गर्मी से राहगीरों की प्यास बुझा रहा है। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष राम कुमार साहू, सीए राजेश राज गुप्ता, अनिल गुप्ता, संजय श्रीवास्तव, रंजीत सिंह, मदन गोपाल, नरेश सेठ, राजेन्द्र प्रसाद सिंह, संजय सिंघानिया, सुशील अग्रहरी, नीरज शाह दिनेश यादव आदि उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
राम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु
जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के छठवें दिन आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुनाया। कैकेयी के वरदान, श्रीराम के त्याग और केवट की भक्ति की कथा सुनकर श्रद्धालु भावुक हुए।
लायन्स क्लब मेन ने लगाया वाटर कूलर, राहगीरों को मिलेगा ठंडा पानी


