जौनपुर धारा, जौनपुर। समाजवादी बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी के तत्वावधान में मान्यवर कांशीराम जयंती एवं कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम मान्यवर कांशीराम इण्टर कॉलेज शीतला चौकियां में आहूत की गई। प्रशिक्षण शिविर के मुख्य अतिथि बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रवक्ता मिठाई लाल भारती ने सर्व प्रथम महापुरुषों सहित मान्यवर कांशीराम के चित्र पर पुष्प अर्पित करके कार्यक्रम की शुरुआत किया गया। मुख्य अतिथि मिठाई लाल ने संविधान निर्माता बाबा साहब अम्बेडकर और मान्यवर कांशीराम साहब के संघर्ष पर प्रकाश डालते हुए कहा संविधान निर्माता बाबा साहब अम्बेडकर और मान्यवर कांशीराम के विचारों का भारत बनाने के लिए संविधान और आरक्षण की रक्षा जरूरी है। भाजपा के नियत में अगर खोट नही है तो जाति जनगणना कराएं। मान्यवर कांशीराम ने कहा था। जिसकी जितनी संख्या भारी उसकी उतनी हिस्सेदारी। 2024 के लोकसभा चुनाव में समतामुलक समाज और सामाजिक न्याय के लिए दलितों, पिछड़ों, शोषितों, वंचितों और संविधान प्रेमियों से समाजवादी पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। वहीं विधायक तूफानी सरोज ने कहा समाजवादी सरकार बनाकर भाजपा और संघ के आतंक को हमेशा के लिए खत्म किया जा सकता है इसके लिए डॉ.आंबेडकर, डॉ.लोहिया और मान्यवर कांशीराम के बताए रास्ते पर चलकर समाजवादी पार्टी के बैनर तले शोषित पीड़ित पिछड़ा समाज को संगठित होना पड़ेगा। अध्यक्षता कर रहे सपा के जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव ने कहा कि अपराध रोकने में यह सरकार पूरी तरह फेल साबित हुई है। उत्तर प्रदेश में केवल विपक्ष के दमन को ही विकास बताया जा रहा है। समस्याओं से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए हर चीज को धार्मिक रंग दिया जा रहा है। संविधान ही एक मात्र विकल्प है सबको न्याय दिलाने के लिए। कार्यक्रम आयोजक राजीव रत्न मौर्या व गप्पू मौर्या ने सभी अतिथि के प्रति आभार प्रकट किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक कैलाश सोनकर, अवधनाथ पाल, राजू पासी, सुशीला राव, हिसामुद्दीन शाह, दीपचंद्र राम, पूनम मौर्य, प्रवक्ता राहुल त्रिपाठी, सरफ़राज़ खां, मनोज मौर्य, अलमाश, सोनी यादव सहित आदि लोग उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
“क्या जौनपुर के ड्रीमलैंड मेले में हो सकता है बड़ा हादसा? जांच में खामियां, फिर भी आधी रात तक चल रहे झूले”
ड्रीमलैंड मेला जौनपुर में प्रशासन की समय सीमा के बावजूद झूले आधी रात तक चल रहे हैं। पीडब्ल्यूडी जांच में तकनीकी खामियां मिलने के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
भाजपा के नियत में खोट नहीं तो जाति जनगणना कराए : मिठाई लाल


