जौनपुर धारा, जौनपुर। हीरो मोटोकॉर्प के तत्वाधान में जौनपुर के डीलर ऑटो व्हील्स व वेंकटेश्वर हीरो ने ‘न्यू सुपर स्प्लेण्डर एक्सटेक’ 125 सी.सी.लांच किया। हीरो मोटोकॉर्प के टी.एम.सेल्स नितिश व सेल्स ऑफिसर अंकित सिंह ने लांचिंग के दौरान बताया कि नई सुपर स्प्लेण्डर एक्सटेक के साथ हमारे ग्राहकों के लिये हम एक सम्पूर्ण पैकेज प्रस्तुत कर रहे है, जो कनेक्टिविटी सुविधा और डिजाइन के मामले में ऊँचे मानक स्थापित करता है। उन्होने बताया कि कई शानदार फीचर्स जैसे लो फ्यूल इण्डिकेटर, फुल डिजिटल मीटर, सर्विस रिमाइण्डर और कॉल व एसएमएस एलर्ट इसे ज्यादा सुविधाजनक बनाती है। नई ‘सुपर स्प्लेण्डर एक्सटेक’ 68ख्श्/थ् का जबरदस्त माइलेज ‘सुपर स्प्लेण्डर एक्सटेक’ को एक परफेक्ट परफार्मर बनाती है। ‘सुपर स्प्लेण्ट एक्सटेक एक्सशोरूम कीमत (ड्रम वैरिएण्ट) 83368, और (डिस्क वैरिएण्ट) 87268 रूपये में उपलब्ध है। शोरूम के अधिष्ठाता मनोज कुमार व लक्ष्य गुप्ता ने फीचर्स पर प्रकाश डालते हुये बताया कि हीरो की तरफ से यह एक बेहतरीन मोटर साइकिल सुपर स्प्लेण्डर एक्सटेक’ लांच किया गया है, जो कि ग्राहक को निश्चित रूप से पसंद आयेगी। जनरल मैनेजर एस.पी.शुक्ला, मैनेजर मुकेश प्रजापति व राजू पाण्डेय ने आये हुये ग्राहकों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस लांचिग पर हीरो ‘सुपर स्प्लेण्डर एक्सटेक’ की 10 बुकिंग व 8 गाड़ियों की बिक्री की।
― Advertisement ―
Kerakat marpit video viral: पतौरा गांव में दबंगों का तांडव
Kerakat marpit video viral घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।पतौरा गांव में दबंगों ने घर पर हमला कर दिया।Kerakat marpit video...
हीरो ने कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ लांच की सुपर स्प्लेण्डर एक्सटेक

Previous article


