जौनपुर धारा, जौनपुर। आजादी के बाद देश के संसद में एवं विधानसभा में कायस्थ समाज के सैकड़ों जनप्रतिनिधि थे आज नाम मात्र ही बचे हैं। कायस्थ समाज के लोगो ने देश को राष्ट्रपति प्रधानमंत्री तक के पद पर सुशोभित किया और राष्ट्रहित के लिए कार्य किया है। उक्त विचार उत्तर प्रदेश सरकार के वन पर्यावरण जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ.अरुण सक्सेना ने वाजिदपुर में एक होटल में संगत पंगत के शपथ ग्रहण समारोह व कायस्थ महासभा के शपथ ग्रहण समारोह व समागम में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए कहा। उन्होने कहा कि आज कायस्थ समाज को राजनीति के क्षेत्र में आगे-आने की जरूरत है तभी कायस्थ समाज का उत्थान होगा। उक्त अवसर पर कायस्थ समाज के सभी संगठन के लोगों के मिलकर विशाल होली मिलन समारोह किया। विशिष्ट अतिथि वाराणसी कैंट के विधायक सौरव श्रीवास्तव ने कहा कि स्वामी विवेकानंद सुभाष चंद्र बोस डॉ.राजेंद्र प्रसाद लाल बहादुर शास्त्री जयप्रकाश नारायण लाल आदि कई हस्तियों ने देश निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। कायस्थ समाज के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव ने कहा कि आज पूरे देश में कायस्थ महासभा का विस्तार तेजी से हो रहा है। जिसमें लोग जुड़ रहे हैं। यह संगठन राष्ट्रवाद के लिए समर्पित है और योगी मोदी के नीतियों को आगे बढ़ाने के लिए दृढ़ संकल्प है। इसी क्रम में विशिष्ट अतिथि कायस्थ कल्याण समिति के जिला अध्यक्ष दयाल सरन श्रीवास्तव ने अपने विचारों को व्यक्त किया। उक्त अवसर पर कायस्थ समाज के क्षेत्र में काम कर रहे विभिन्न विभूतियों को कायस्थ रत्न से सम्मानित किया गया। जिसमें चिकित्सा के क्षेत्र में डॉ.निलेश कुमार श्रीवास्तव, डॉ.विवेक कुमार श्रीवास्तव, डॉ.शुभम श्रीवास्तव एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में रविंद्र कुमार श्रीवास्तव, शशि राज सिन्हा, योगेश श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, विश्व प्रकाश श्रीवास्तव, संजय अस्थाना, अमरदीप श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव, राजन श्रीवास्तव को कायस्थ रत्न से सम्मानित किया गया। इसी कड़ी में शिक्षा के क्षेत्र में सिंधुजा श्रीवास्तव, स्वरुचि श्रीवास्तव तो कला के क्षेत्र में विजय श्रीवास्तव गायक को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगत पंगत के जिला अध्यक्ष पंकज श्रीवास्तव हैप्पी व संचालन राजेश श्रीवास्तव बच्चा भैया एडवोकेट ने किया। आभार कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव एडवोकेट ने किया। संगत पंगत के पदाधिकारियों को डॉ.अरुण सक्सेना ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाया। उक्त अवसर पर राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, प्रदीप श्रीवास्तव, डॉ.अशोक अस्थाना, डॉ.रमाकांत श्रीवास्तव पूर्व प्रधानाचार्य, डॉ.संपूर्णानंद अस्थाना, राज कपूर श्रीवास्तव, कार्यक्रम संयोजक शशि श्रीवास्तव’गुड्डू, उमेश श्रीवास्तव, डॉ.प्रतिमा श्रीवास्तव, प्रियंका श्रीवास्तव, रोशन श्रीवास्तव, रमेश श्रीवास्तव, विनय श्रीवास्तव संदीप श्रीवास्तव, अरुण वर्मा, शिव शंकर श्रीवास्तव, अंकित श्रीवास्तव अंकित अस्थाना सहित आदि लोग उपस्थित रहें।
― Advertisement ―
Kerakat marpit video viral: पतौरा गांव में दबंगों का तांडव
Kerakat marpit video viral घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।पतौरा गांव में दबंगों ने घर पर हमला कर दिया।Kerakat marpit video...
कायस्थ समाज को राजनीति के क्षेत्र में आगे आने की जरूरत : डॉ.अरुण सक्सेना



