जौनपुर धारा, सुइथाकला। बदलापुर विधायक रमेश चन्द्र मिश्र द्वारा आयोजित सात दिवसीय भागवत कथा का शुभारंभ मंगलवार को क्षेत्र के अरसिया स्थित पैतृक आवास पर पूरे विधि-विधान के साथ प्रारंभ हुआ। जिसमें दूर दराज के क्षेत्रों से भारी संख्या में श्रद्धालुओं का जन सैलाब उमड़ पड़ा। सुरक्षा के दृष्टिकोण से कार्यक्रम स्थल पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस के जवान भी लगे हुए थे। तयशुदा कार्यक्रम के तहत मंगलवार को कथा का शुभारंभ चिन्मयधाम हरिद्वार से पधारे अन्तरराष्ट्रीय कथावाचक स्वामी चिन्मयानन्द बापू द्वारा श्रीमद्भागवत कथा के महात्म्य से किया गया। उन्होंने श्रीमद्भागवत को जीवन का सार बताया। कथा के दौरान अपनी कथा रूपी गंगा बहाकर श्री स्वामी बापू द्वारा उपस्थित जनसैलाब को सराबोर करते हुए मन्त्र मुग्ध कर दिया गया। कथा से पूर्व मुख्य यजमान के रूप में विधायक परिवार द्वारा श्री बापू को पुष्पाहार अर्पित कर श्रीमद्भागवत पुराण की आरती की गई इस दौरान लोग महात्म्य की गंगा में गोते नजर आए। कार्यक्रम आयोजक के रूप में विधायक मिश्र ने आगन्तुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। कथा के अन्त में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित किया गया। इस पावन अवसर पर मुख्य यजमान के रूप में रामउदित मिश्र, दुर्गा प्रसाद मिश्र, अशोक मिश्र व राकेश मिश्र समेत विजय शंकर मिश्र, ब्लाक प्रमुख श्रीमती विद्या तिवारी, प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. उमेश चन्द्र तिवारी समेत अन्य तमाम देवतुल्य श्रद्धालुगण उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारी पूरी, 45 केंद्रों पर 20,112 अभ्यर्थी शामिल होंगे
Home guard exam varanasi 2025: वाराणसी में होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारी पूरी हो गई है। प्रशासन ने परीक्षा को लेकर सख्त व्यवस्था की...
भागवत कथा पर झूमे श्रद्धालु, उमड़ा जनसैलाब

Previous article
Next article


