Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

कार ने डिलीवरी बॉय को मारी टक्कर, ट्रैफिक दरोगा की इंसानियत ने जीता लोगों का दिल

जेसीज चौराहे पर सड़क हादसे में घायल डिलीवरी बॉय को ट्रैफिक दरोगा ने गोद में उठाकर एम्बुलेंस तक पहुंचाया। पुलिस ने आरोपी वाहन और चालक को हिरासत में ले लिया है।

E-paper 09-06-2026

Homeदेशबीजेपी विधायकों ने विष्णु देव साय को चुना मुख्यमंत्री

बीजेपी विधायकों ने विष्णु देव साय को चुना मुख्यमंत्री

छत्तीसगढ़ में बीजेपी विधायकों ने विष्णु देव साय को मुख्यमंत्री के रूप में चुना है. इस बीच राज्य के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पत्नी कौशल्या साय ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि यह गर्व की बात है, 30 साल का हमारा तपस्या सफल हुआ. उन्होंने कहा, “हमने बड़ा सपना देखा था, विधायक से शादी हुई थी. आज साथ चलते-चलते सीएम पद तक पहुंच गए हैं, इसके लिए ऊपर वाले का आशीर्वाद है.”

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक सीएम विष्णु देव साय की पत्नी कौशल्या साय ने कहा, “हमने पूजा की, हवन कराया, जो ज्यादा साधना करता है उसे संकेत भी मिले जाते हैं. वैसा ही संकेत मुझे भी मिल चुका था. इसलिए जब माननीय विधायक बोले कि मैं कार्यालय के लिए निकल रहा हूं तो मैंने उनसे कहा कि आप सीएम हो आपको बहुत-बहुत बधाई. विधानसभा चुनाव बीजेपी को महिलाओं का जबरदस्त साथ मिला है. इस पर कौशल्या साय ने कहा, “मैंने भी 15-16 दिन अपने क्षेत्र में घूमकर काम किया. मैं अपनी बहनों को खुद बोलकर आई हूं कि मैं इस बार आप सबके आगे-आगे चलूंगी और मैं खुद काम कराऊंगी. छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री को तौर पर विष्णु देव साय के नाम पर मुहर लगने के बाद से उन्हें बधाई देने का सिलसिला लगातार जारी है. 3 दिसंबर को विधानसभा रिजल्ट आने के बाद से छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान में बीजेपी की ओर से मुख्यमंत्री के चेहरे पर सस्पेंस बना हुआ था. छत्तीसगढ़ विधानसभा के चुनाव प्रचार के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोगों से विष्णु देव साय को विधायक चुनने का आग्रह किया था. इस दौरान उन्होंने वादा किया था कि गर पार्टी राज्य में सत्ता में आती है तो विष्णु देव साय को बड़ा आदमी बना दिया जाएगा.