Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 03-11-2026

Jaunpur Dhara Epaper – जौनपुर धारा का आज का हिंदी ई-पेपरजौनपुर धारा ई-पेपर में आपका स्वागत है। यहां आप जौनपुर धारा हिंदी समाचार पत्र...
Homeउत्तर प्रदेशबारिश का असर : तीन ट्रेनें निरस्त, दूसरी ट्रेनों से रवाना किए...

बारिश का असर : तीन ट्रेनें निरस्त, दूसरी ट्रेनों से रवाना किए गए यात्री

उत्तर भारत में मूसलाधार बारिश का असर रेल संचालन पर पड़ने लगा है। इसके चलते अलीगढ़ से होकर जाने वाली तीन ट्रेनें निरस्त कर दी गई हैं, जबकि आधा दर्जन ट्रेनें घंटों की देरी संचालित हो रही हैं। दिल्ली जाने वाली मुरी एक्सप्रेस को दादरी स्टेशन तक संचालित किया गया है, जिससे अलीगढ़ स्टेशन पर मुरी एक्सप्रेस की 981 सवारियों को कालका मेल और कालका मेल के 119 यात्रियों को मुरी एक्सप्रेस में बैठाकर रवाना किया गया। इसके चलते यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

लगातार बारिश की वजह से अंबाला रेल मंडल में कुछ ट्रेनों का निरस्तीकरण एवं आंशिक निरस्तीकरण किया गया है। यमुना का जल स्तर बढ़ने से दिल्ली में लोहे के रेल पुल तक पानी आने के कारण उत्तर-मध्य रेलवे ने पुल से ट्रेनों की आवाजाही को अस्थाई रूप से रोक दिया है। उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित सिंह ने बताया कि सोमवार को गाड़ी संख्या 04141 ऊधमपुर विशेष गाड़ी, गाड़ी संख्या 22445 अमृतसर साप्ताहिक सुपरफास्ट एवं गाड़ी संख्या 14217 ऊंचाहार एक्सप्रेस ट्रेन को निरस्त किया गया है। शाम करीब पौने आठ बजे पहुंची कालका से दिल्ली जाने वाली मुरी एक्सप्रेस (18101) की 981 सवारियों को अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म संख्या चार पर उतारा गया। इसके बाद इन यात्रियों को कालका मेल (12311) में बैठाया गया। वहीं, कालका मेल से 119 यात्रियों को मुरी एक्सप्रेस में सवार कर दादरी रेलवे स्टेशन तक भेजा गया।  इस दौरान जम्मू निवासी यात्री राधेश्याम ने बताया कि मुरी एक्सप्रेस से जम्मू जाना था, लेकिन ट्रेन निरस्त होने के कारण कालका एक्सप्रेस से दिल्ली जाना पड़ रहा है, फिर वहां से जम्मू की ट्रेन पकड़नी पड़ेगी। चंडीगढ़ निवासी मोहम्मद इरफान व रिंकू ने बताया कि मुरी एक्सप्रेस से चंडीगढ़ तक जाना था, लेकिन ट्रेन बदलने से काफी परेशानी होगी। पंजाब निवासी राजकुमार ने भी अपनी नाराजगी जाहिर की। उनका कहना है कि ट्रेन बदलने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान स्टेशन पर यात्रियों में काफी देर तक अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही है। हालांकि, रेलवे अधिकारियों ने समझा-बुझाकर यात्रियों को ट्रेनों में बैठाया। इस मौके पर रेलवे स्टेशन अधीक्षक मुकेश उपाध्याय, सीएमआई संजय शुक्ला, डिप्टी स्टेशन  मास्टर राजा बाबू, आरपीएफ पोस्ट कमांडर राजीव वर्मा, एसएसआई अमित चौधरी आदि  मौजूद रहे।