― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरबरनवाल समाज ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत

बरनवाल समाज ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत

जौनपुर धारा, शाहगंज। नगर के बरनवाल समाज अध्यक्ष सुभाष चन्द्र बरनवाल ने समाज के मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम में सूरापुर की बरनवाल समाज की छात्रा के प्रदेश में आठवां स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। सम्मान छात्रा के आवास सूरापुर जाकर किया गया। अध्यक्ष ने कहा कि सम्मान से न केवल उनका मनोबल बढ़ता है बल्कि उनके अंदर कार्य करने की ललक बढ़ती है। बरनवाल समाज अध्यक्ष ने हाईस्कूल में 97.17 प्रतिशत अंक अर्जित कर प्रदेश में छठवां रैंक हासिल करने वाली अंकिता बरनवाल पुत्री परशुराम बरनवाल गुड्डू को सम्मान पत्र के साथ ग्यारह हजार रुपए नगद का प्रोत्साहन राशि प्रदान कर सम्मानित किया। महामंत्री नरेन्द्र बरनवाल ने कहा कि प्रत्येक छात्र छात्रा अपने उपलब्धि को बरकरार रखते हुए भविष्य में सफलता के नित नई ऊंचाइयों को प्राप्त करें। इसके लिए उन्हें निरंतर कठिन परिश्रम करनी चाहिए। कोषाध्यक्ष प्रवीण बरनवाल बब्लू ने कहा कि इस तरह के सम्मान से युवाओं के भीतर एक सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है जो उन्हें निरन्तर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है। सूरापुर इकाई अध्यक्ष सुधीर बरनवाल ने कहा कि मेहनत कभी विफल नहीं होती। इसलिए युवाओं को सदैव मेहनत करते रहना चाहिए। इस अवसर पर शीलेश बरनवाल, मदनलाल गुप्ता, अरुण बरनवाल, बंशीलाल बरनवाल आदि मौजूद रहे।

Share Now...