Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरटेंपो पलटने से अधेड़ की मौत, आधा दर्जन घायल

टेंपो पलटने से अधेड़ की मौत, आधा दर्जन घायल

  • साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में हुआ हादसा

जौनपुर धारा, जौनपुर। लखनऊ बलिया राजमार्ग पर साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित टेंपो पलट जाने से काम पर जा रहे एक राजगीर मिस्त्री की मौत हो गयी वहीं एक महिला समेत आठ लोग घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा एवं मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय भेज दिया। सरपतहां थाना क्षेत्र निवासी 50वर्षीय रामकरण बिन्द अपने तीन मजदूरों के साथ सुल्तानपुर जिले के कोतवाली कादीपुर अंतर्गत पड़ेला में अपने बड़ी बेटी के घर काम पर जा रहे थे। शनिवार सुबह करीब 8 बजे लखनऊ-बलिया राजमार्ग स्थित सरपतहां तिराहे से टेंपो में बैठकर जा थे कि सरपतहां थाना क्षेत्र के सूरापुर बॉर्डर पर पहुंचे ही थे तभी अचानक सामने से साइकिल सवार के आ जाने से टेंपो अनियंत्रित हो गया और जाकर खाई में पलट गया जिससे रामकरन की मौके पर ही मौत हो गई। तीन मजदूर सुभाष उर्फ पप्पू 45 निवासी पलिया, दिलीप 40 निवासी ईशापुर समेत चार अन्य घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से चारों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया वहीं मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय भेज दिया।

  • अब कौन करेगा छोटी बेटी का हाथ पीला

शनिवार सुबह हादसे में हुई राजकरन की मौत ने जहां समूचे गांव को हिलाकर रख दिया, वहीं रोते हुए मृतक के परिजनों को छोटी बेटी रेनू के हाथ पीले होने की चिंता सता रही थी। बता दें कि मृतक राजकरन तीन बेटे और दो बेटियों का पिता था जिसमें छोटी बेटी रेनू की शादी हरदोई जिले में तय कर रखी थी। आगामी 15 मई को बेटी का हाथ पीला करके उसे विदा करने का अरमान संजो रखा था पर होनी को कौन टाल सका है। 9 दिन बाद बेटी को विदा करने का अरमान लिए हुए राजकरन आखिरकार काल के गाल में समा गया। जहां बेटी के हाथ पीले होने थे, वहीं अब पिता के अन्तिम संस्कार लोगों के लिए असमंजस की स्थिति में ला दिया है। हर तरफ बेटी के हाथ को पीला करने की चिंता सभी के चेहरे पर झलक रही थी।