Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरबच्चों ने वतन पर शहीद होने वाले जवानों को नाटक के माध्यम...

बच्चों ने वतन पर शहीद होने वाले जवानों को नाटक के माध्यम से किया याद

एसएन जूनियर हाईस्कूल का वार्षिकोत्सव सम्पन्न

जौनपुर धारा, मुफ्तीगंज। स्थानीय विकास खंड के एसएन जूनियर हाई स्कूल दुगौली का वार्षिक समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केराकत विधायक व पूर्व सांसद तुफानी सरोज रहे।

उन्होंने कहा कि शिक्षा एक मन्दिर है उसमें पढ़ने वाले बच्चे कच्ची मिट्टी के बर्तन के सामान हैं। कुम्हारों की तरह शिक्षक बच्चों को संवारे क्योंकि यही बच्चे आगे चल कर नाम रोशन करेंगे। उन्होंने कहा कि आज देश खतरे में है। कहा कि अडानी जैसे उद्योगपति को बैकों से लोन लेना पड़ा। यह उद्योगपति बैकों का दीवाला निकाल देगे। देश के प्रधान मंत्री ऐसे लोगों को बढ़ावा दे रहे है। जैसे नीरव मोदी विदेश भाग गया वैसे अडानी भी भाग जायेगा और सरकार कुछ नहीं कर पायेगी। मुख्य अतिथि ने शहीद जिलाजीत यादव की मां और पत्नी को स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। स्कूल के छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम कर सभी का मन मोहा। सीमा पर कैसे जवान शहीद होते है शहीदी नाटक कर सभी को भावुक कर दिया साथ में एक संदेश दिया कि कैसे अपने वतन की रक्षा करते हुए हमारे देश के जवान कुर्बान हो जाते है। छोटे बच्चों ने नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गोवर्धन इण्टर कालेज के पूर्व प्रधानाचार्य भइया लाल यादव ने किया। इस अवसर पर सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अवधनाथ पाल, सीताराम इण्टर कालेज के प्रबंधक व ग्राम प्रधान राजनेत यादव, जफराबाद विधायक जगदीश नारायन राय, विवेक रंजन यादव, देवमणि यादव, रामदुलार यादव प्रधानाचार्य, योगी अदालत यादव, नीरज पहलवान, पूर्व प्रमुख कमला यादव, महेन्द्र राम व छात्र छात्राओं के अभिभावक आदि लोग उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रबंधक सत्यनारायन यादव ने आए हुए अतिथियों के प्रति अभार प्रव्ाâट किया।