Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरराजनीतिक परिवेश में बदलाव की जरूरत  : प्रभात पांडेय

राजनीतिक परिवेश में बदलाव की जरूरत  : प्रभात पांडेय

मल्हनी बाजार में जन समस्या पर हुई सभा

जौनपुर धारा, जौनपुर। राजनीतिक परिवेश का माहौल खराब होता जा रहा है जिसमें बदलाव की जरूरत है। शिक्षा गुणवत्ता व औद्योगिक विकास युवाओं को रोजगार भी देश के विकास के लिए जरूरी है। सामाजिक धार्मिक भेदभाव, ऊंच-नीच की भावनाओं को भी एकरूपता लाकर प्रेम भाव का विस्तार करना है। उक्त बातें भूतपूर्व वायु सैनिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता प्रभात पांडेय ने मल्हनी बाजार में आयोजित जनता सभा में कही। उन्होंने सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारे देश की विडंबना है कि आज नेता धर्मवाद, जातिवाद, अगड़ा पिछड़ा वर्ग, ऊंच-नीच जैसे भावनाओं से ग्रसित होकर वोट की गन्दी राजनीति शुरू कर दी है जो समाज क्षेत्र विकास के लिए दीमक की तरह काम कर रहा है। विश्व के अगली श्रेणी में भारत को ले जाने के लिए तमाम व्यवस्थाओं में परिवर्तन की जरूरत है। उन्होंने कहाकि औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के साथ किसानों को संसाधन मुहैया कराने की जरूरत है। युवाओं को रोजगार- स्वरोजगार देकर व सरकारी योजनाएं धरातल पर लाने के साथ ही उसका क्रियान्वयन भी होना चाहिए।