Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

राम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु

जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के छठवें दिन आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुनाया। कैकेयी के वरदान, श्रीराम के त्याग और केवट की भक्ति की कथा सुनकर श्रद्धालु भावुक हुए।
Homeअपना जौनपुरजिले को 35 हजार करोड़ की मिलेगी सौगात : सांसद

जिले को 35 हजार करोड़ की मिलेगी सौगात : सांसद

  • भाजपा की जिला स्तरीय बैठक और डाटा प्रबंधन कार्यशाला संपन्न

जौनपुर धारा, नेवढ़िया। भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यसमिति की बैठक और डाटा प्रबंधन कार्यशाला का आयोजन स्थानीय एक मैरिज हॉल में किया गया। बैठक का शुभारंम्भ पं. दीनदयाल उपाध्याय व डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यसमिति बैठक में आगामी कार्यक्रम की रुपरेखा व संगठनात्मक चर्चा किया गया। बैठक को सम्बोधित करते हुये मुख्य अतिथि पार्टी के काशी क्षेत्र के मंत्री अशोक तिवारी ने कहा कि आज मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व में महाशक्ति बनकर उभर रहा है। कुछ दिन पूर्व जब रुस यूक्रेन युद्ध चल रहा था उस युद्ध को रोककर अपने लोगों को वहां से सुरक्षित भारत लाया गया यह इसका जीता जागता उदाहरण है। अभी बीते समय गुजरात विधानसभा चुनाव में जनता का भरपूर समर्थन अपार स्नेह पार्टी को मिला जिसने विगत कई चुनावों का इतिहास ही पलट कर रख दिया। उन्होंने कहाकि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी ने 2024 लोकसभा की चुनाव की तैयारी की रणनीति बीते लोकसभा चुनाव के समय से ही बनानी शुरू कर दी थी जिसका परिणाम है कि आज हमारी जिले मंडल से लेकर बूथ स्तर तक की कमेटी बेहद संगठित और मजबूत है। विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय भाजपा सांसद बीपी सरोज ने कहा की प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की दूरवर्ती सोच के चलते आज जनपद को 35 हजार करोड़ के उद्योगों की सौगात मिलने जा रही है जिनके लगने के बाद नौजवानों को जिले से बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। कहा कि पूरे जिले में छोटी-बड़ी कुल मिलाकर 500 सड़कें लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाई जानी है। जिला अध्यक्ष रामविलास पाल ने कहा कि यह भाजपा की कुशल संगठनात्मक क्षमता का ही परिणाम है कि आज समाजवादी पार्टी को विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष का स्थान तक नहीं मिल पा रहा है क्योंकि नेता प्रतिपक्ष के लिए कुल 10 सदस्यों की जरूरत है जबकि हाल ही में भाजपा ने 4 सीटें जीतकर सपा को विधान परिषद में सिर्फ 9 सीटों तक सीमित कर दिया है। भाजपा काशी क्षेत्र चुनाव प्रबंधन समिति के सह संयोजक संदीप तिवारी ने इस मौके पर कार्यकर्ताओं को सरल एप इंस्टॉल करवाया। बैठक को जिला प्रभारी केके सिंह, जिला महामंत्री राजेश श्रीवास्तव, मनोज दुबे, महिलाल गौतम ने भी संबोधित किया। इस मौके पर डॉक्टर अजय सिंह, इंदुबाला सिंह, जयेश सिंह, वंदना पटेल, डॉ. श्याम दत्त दुबे, प्रहलाद यादव, शिवम पाल, अनुराग सिन्हा, अखिल प्रताप सिंह, प्रहलाद यादव, मृत्युंजय तिवारी, शैलेश गिरी आदि लोग थे। संचालन जिला महामंत्री डॉ. अजय कुमार सिंह ने किया। जिला कार्यसमिति के बैठक की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने आये सभी अतिथियों का अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत करते हुए आभार प्रकट किया।