Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में गमगीन माहौल में मनाया गया यौमे आशूरा, कर्बलाओं में सुपुर्द-ए-खाक किए गए ताजिए

जौनपुर में यौमे आशूरा पूरे श्रद्धा और गमगीन माहौल में मनाया गया। विभिन्न इमामबाड़ों से निकले मातमी जुलूसों के साथ ताजियों को कर्बलाओं में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। शामे गरीबां की मजलिस में कर्बला के शहीदों को खिराज-ए-अकीदत पेश की गई।
Homeअपना जौनपुरबच्चों के विवाद में चले लाठी डंडे, आठ घायल

बच्चों के विवाद में चले लाठी डंडे, आठ घायल

जौनपुर धारा, जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के गद्दोपुर गांव में बच्चो में शुरू हुई आपसी तू-तू मैं-मैं देखते ही देखते बड़े विवाद में बदल गई। दोनों पक्षों के लोग आपस मे लाठी डंडे लेकर एक दूसरे पर टूट पड़े। जिसमें आठ घायल हो गए। बताते है कि उक्त गांव के प्रमोद कुमार व बेनी लाल के बच्चे शनिवार को सुबह गांव के ही मंदिर पर गए हुए थे। वहां उनमें आपस में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसमें देखते ही देखते दोनों पक्षों से जमकर लाठी डंडे चल गए। इस मारपीट में एक पक्ष से प्रमोद कुमार 48, अजीत 24, बृजेश 26 रंजीत 28 व दूसरे पक्ष से बेनी लाल 45, मीनाक्षी 28, शिवम कुमार 31, सतीश कुमार 25 घायल हो गए। मारपीट की सूचना पर पहुंची थाने की पुलिस ने सभी घायलों को 108 एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोरसंड भेजवाया। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जानकारी है। पुलिस मौके पर गयी थी। मारपीट की तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।