Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur Dhara 18-08-2026

Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
Homeअपना जौनपुरपुलिस कर्मियों सहित अन्य को खिलाई गई फाइलेरिया की दवा

पुलिस कर्मियों सहित अन्य को खिलाई गई फाइलेरिया की दवा

जौनपुर धारा, चंदवक। राष्ट्रीय फायलेरिया उन्मूलन अभियान के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोभी के अधीक्षक डॉ. प्रिंस मोदी के नेतृत्व में पाक्षिक अभियान के तहत स्वास्थ्य कर्मियों ने चंदवक थाना के अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों व पत्रकारों को डीईसी व एल्बेंडाजोल की दवा खिलाई गईं। इसके अलावा स्वस्थ्य टीम ने हटवा, हरदासीपुर, नरायनपुर, चंदवक में दवा खाने से इनकार करने वाले लोगों को जागरूक कर दवा खिलाई। अधीक्षक डॉ. प्रिंस मोदी ने बताया कि दवा खा लेने से फाइलेरिया के कीटाणु शरीर के अंदर मर जाते हैं जिससे भविष्य में यह रोग नहीं होगा। दवा खिलाने के अभियान 10 फरवरी से 27 फरवरी तक चलेगा।