Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur Dhara 18-08-2026

Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
Homeअपना जौनपुरपुरातन छात्र की सफलता पर विद्यालय परिवार में हर्ष

पुरातन छात्र की सफलता पर विद्यालय परिवार में हर्ष

जौनपुर धारा, जौनपुर। सुइथाकला क्षेत्र के श्री गांधी स्मारक इण्टर कालेज समोधपुर के पुरातन छात्र व पड़ोस के बीबीपुर निवासी अखिलेश कुमार पाण्डेय को डाक्टरेट की उपाधि मिलने पर शनिवार को विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल देखा गया। उक्त उपाधि शनिवार को दिल्ली विश्वविद्यालय के 99वें दीक्षांत समारोह में श्री पाण्डेय को राष्ट्रधर्म पत्रिका के सामाजिक सांस्कृतिक सरोकार विषय पर शोध कार्य हेतु प्रदान किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू व शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान की उपस्थिति में कुलपति प्रोफेसर योगेश सिंह के हाथों डाक्टरेट की उपाधि मिलने पर जहाँ श्री पाण्डेय के लिए गर्व का विषय रहा, वहीं पुरातन छात्र के इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार म्ों खुशियों का ठिकाना न रहा। पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. रणजीत सिंह ने कालेज के दिनों की याद ताजा करते हुए श्री पाण्डेय को शुरूआती समय से ही परिश्रमी व मेधावी बताया। विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद कुमार सिंह व प्रबन्धक हृदय प्रसाद सिंह रानू समेत अन्य शिक्षकों ने बधाई देते हुए शुभकामना दी। इस दौरान विनय कुमार तिवारी, जितेन्द्र सिंह, धर्मदेव शर्मा व अन्य लोग मौजूद रहे। इनके अब तक दो पुस्तक और लगभग दस शोध पत्र प्रकाशित हो चुके है। श्री पाण्डेय वर्तमान में दिल्ली में ही प्रवक्ता पद पर कार्यरत हैं।