Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

कार ने डिलीवरी बॉय को मारी टक्कर, ट्रैफिक दरोगा की इंसानियत ने जीता लोगों का दिल

जेसीज चौराहे पर सड़क हादसे में घायल डिलीवरी बॉय को ट्रैफिक दरोगा ने गोद में उठाकर एम्बुलेंस तक पहुंचाया। पुलिस ने आरोपी वाहन और चालक को हिरासत में ले लिया है।

E-paper 09-06-2026

Homeउत्तर प्रदेशप्राचीन इतिहास विभाग को 36 साल बाद मिले शिक्षक, सात विभागों में...

प्राचीन इतिहास विभाग को 36 साल बाद मिले शिक्षक, सात विभागों में 77 शिक्षकों की भर्ती

शिक्षकों की कमी से जूझ रहे इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के सात विभागों को बड़ी राहत मिली है। बुधवार को हुई कार्य परिषद की बैठक में शिक्षक भर्ती का लिफाफा खोल दिया गया। प्राचीन इतिहास विभाग को 36 साल और वनस्पति विज्ञान विभाग को 26 साल बाद नए शिक्षक मिले। सात विभागों में शिक्षकों के 77 पदों पर भर्ती हुई है।

कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई कार्य परिषद की बैठक में शिक्षक भर्ती पर अंतिम मुहर लगाई गई। अंग्रेजी विभाग के जो लिफाफे मामला कोर्ट में विचाराधीन होने के कारण नहीं खुल पाए थे, वहां भी अनारक्षित वर्ग में असिस्टेंट प्रोफेसर के तीन पदों पर भर्ती की गई। राजनीति शास्त्र विभाग को 18 वर्ष बाद, शिक्षाशास्त्र एवं समाजशास्त्र विभाग को नौ वर्ष बाद नए शिक्षक मिले। वहीं, गांधी विचार एवं शांति अध्ययन संस्थान में पहली बार शिक्षकों की नियुक्ति की गई।