Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में सफाई कर्मचारियों का सम्मान, ‘हनुमान अंश’ फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग

सेवा संकल्प अभियान के तहत जौनपुर में सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ और ‘हनुमान अंश’ फिल्म की नि:शुल्क विशेष स्क्रीनिंग भी कराई गई।
Homeअपना जौनपुरप्रधान को गोली मारने के मामले में तीन पर मुकदमा दर्ज

प्रधान को गोली मारने के मामले में तीन पर मुकदमा दर्ज

जौनपुर धारा, जौनपुर। लाइनबाजार थाना क्षेत्र के ग्राम इस्मैला में बुलट बाइक सवार तीन अज्ञात लोगों नें ग्राम प्रधान के पैर में गोली मार दी गई थी। जिसके सम्बन्ध में पुलिस ने तहरीर के आधार पर समुचित धारा में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। रविवार देर रात लगभग 12 बजे एक बुलट पर सवार होकर तीन लोग प्रधान के घर पर आए। जिसमें एक बुलट पर सवार होकर गाड़ी को चालू रखे हुए था और दो लोग नीचे आकर प्रधान से उनके घर के सदस्य राजकुमार यादव जो इस समय जिला पंचायत सदस्य हैं उनके बारे में पूछा तो प्रधान के न बताने पर एक ने तमंचा निकालकर उनके पैर में गोली मार दी। बुलट सवार बदमाश ग्राम प्रधान को गोली मार देने के बाद हवा में कई राउंड फायरिंग करते हुए वहां से फरार हो गएं। घटना की जानकारी मिलते ही इंस्पेक्टर लाइन बाजार सहयोगी जवानों के साथ मौके पर पहुंच गए। गोली से घायल प्रधान को लगभग देर रात 12:30 बजे जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया। इस संबंध में अज्ञात लोगों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन कर लगाया गया है।