जौनपुर धारा,जौनपुर। बरसठी थाना क्षेत्र के कटवार गांव में एक परिवार ने जिलाधिकारी को प्रार्थन पत्र सौंपकर अपने मकान के ऊपर स्थित सूखे आम के पेड़ और नाली निर्माण को लेकर चिंता जताई है। परिवार का कहना है कि उनके मकान के ऊपर पुराना आम का पेड़ सूख चुका है। आंधी-तूफान में पेड़ या इसकी डालियां गिरने से जान का खतरा है। यह रास्ता भीटा खाते की जमीन से होकर जाता है और यही उनके घर का एकमात्र रास्ता है। इस दौरान राज कुमार, शिव शंकर, पिंटू और हरिशंकर विश्वकर्मा पर दबंगई ने आरोप लगाया कि विपक्षी लोग धमकी दे रहे हैं और गाली-गलौज कर रहे हैं। ग्राम प्रधान और लेखपाल मिलकर मकान के सामने जबरदस्ती नाली का निर्माण करवा रहे हैं। पीड़ित परिवार ने नाली को आम के पेड़ के दूसरी तरफ बनाने का सुझाव दिया है। उनका कहना है कि नाली से गांव का गंदा पानी उनके घर के सामने से बहेगा। इससे प्रदूषण फैलने की आशंका है।
― Advertisement ―
Jaunpur Dhara 22-04-2026
" Jaunpur Dhara E-Paper 22-04-2026 जौनपुर जिले का विश्वसनीय हिंदी दैनिक समाचार पत्र 'जौनपुर धारा' (Jaunpur Dhara) अब आपके मोबाइल पर भी उपलब्ध है।...
पेड़ और नाली के विवाद में जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Next article


