जौनपुर धारा,जौनपुर। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई खुटहन का त्रैवार्षिक अधिवेशन /निर्वाचन बीआरसी खुटहन के सभागार में संपन्न हुआ। जिसमें सभी पदों पर एक-एक नामांकन हुआ जिससे पुरानी कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हुए। चुनाव अधिकारी बदलापुर अध्यक्ष नंदकुमार यादव एवं चुनाव पर्यवेक्षक जिला मंत्री दुष्यंत मिश्र ने अपनी देखरेख में चुनावी प्रक्रिया को संवैधानिक तरीके से संपन्न कराया। शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष डॉ.अतुल प्रकाश यादव ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में अतुल प्रकाश ने कहा कि वर्तमान डबल इंजन की सरकार सिर्फ कहने के लिए है शिक्षक कर्मचारी का हित करने के लिए सभी इंजन फेल है। शिक्षक कर्मचारियों का दम घुट रहा है सभी का हाल बेहाल है। वर्तमान समय में शिक्षक शिक्षामित्र और अनुदेशकों को प्रताड़ित करने के लिए समर कैंप चलाये जाने का आदेश निर्गत किया गया है। यह समर कैंप 15 जून से 30 जून तक भी चलाया जा सकता है जैसा कि प्रदेश अध्यक्ष योगेश त्यागी ने मांग भी किया है। पदोन्नति, स्थानांतरण समायोजन, पुरानी पेंशन के लिये कई वर्षों से झेलाया जा रहा है शिक्षक हित का कोई भी कार्य नहीं हो रहा है। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को जिला महामंत्री शिवकुमार सरोज ने शपथ ग्रहण कराया। इस अवसर पर राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त अशोक कुमार सोनकर, श्रीकांत शर्मा, डॉ.हरे कृष्णा सिंह, अनुराग निषाद, राजेश कुमार, उदयभान, रामप्यारे, वीरेंद्र यादव और जगदीश यादव, अंत लाल गौतम, विवेक कनौजिया, प्रदीप कुमार सिंह, मकबूल अहमद कृष्ण कमल वर्मा, दिनेश कुमार, दिलीप कुमार, नरेंद्र कुमार मिश्रा, नवीन सिंह सूर्य प्रकाश यादव आदि उपस्थित रहें।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई खुटहन निर्वाचन संपन्न

Previous article

