― Advertisement ―

spot_img

एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण

जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
Homeअपना जौनपुरकंपोजिट विद्यालय रन्नो में समर कैंप का शुभारंभ, बीएसए ने किया उद्घाटन

कंपोजिट विद्यालय रन्नो में समर कैंप का शुभारंभ, बीएसए ने किया उद्घाटन

जौनपुर धारा,जौनपुर। शासन के निर्देशानुसार कंपोजिट विद्यालय रन्नो में समर कैंप का भव्य उद्घाटन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ.गोरखनाथ पटेल ने रिबन काटकर समर कैंप का शुभारंभ किया। दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत हुई। समारोह में नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा स्वागत गीत एवं विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। इसके साथ ही समर कैंप की विभिन्न गतिविधियों का संचालन भी प्रारंभ हुआ। बीएसए डॉ.पटेल ने अपने उद्बोधन में समर कैंप की उपादेयता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस प्रकार के शिविर बच्चों की छिपी प्रतिभा को उजागर करने के साथ-साथ उनकी अभिरुचियों, कला और कौशल के विकास में सहायक होते हैं। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका प्रीति श्रीवास्तव ने समर कैंप की आगामी 10जून तक की कार्य योजना प्रस्तुत की। इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक मंत्री मनोज उपाध्याय, एआरपी मड़ियाहूं अखिलेश यादव, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष जय सिंह यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बंग बहादुर यादव सहित कई गणमान्य शिक्षक व अभिभावक उपस्थित रहे।

Share Now...