जौनपुर धारा, केराकत। भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन में फैलाते हुए पार्टी के उत्थान हेतु अपनी कर्मठता, उत्सुकता और जागरुकता के बल पर पार्टी और समाज में अपना विशेष पहचान स्थापित करनें वाले जुझारू भाजपा नेता पूर्व मण्डल उपाध्यक्ष केराकत व पूर्व सभासद मोहम्मद असलम खान को भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व केराकत के पूर्व विधायक गुलाबचन्द सरोज नें अपनें शैक्षिक संस्थान जनहित स्नातकोत्तर महाविद्यालय जलालपुर के प्रथम आगमन पर विशेष भेंट प्रस्तुत कर सम्मानित किये। इस शुभ अवसर पर डाक्टर अन्सार खान के अतिरिक्त समस्त स्टाफगण उपस्थित रहे। अपने संक्षिप्त वक्तव्य में सरोज नें संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि युवा नेता मोहम्मद असलम खान के नेतृत्व में न सिर्फ लोगों का पार्टी के प्रति विश्वास बढ़ा है बल्विâ अल्पसंख्यक समुदाय में भी निरन्तर जनाधार बढ़ता हुआ नजर आ रहा है।
― Advertisement ―
Jaunpur Road Accident: 3 लोगों की मौत, मार्निंग वॉक पर निकले वृद्ध समेत युवक हादसे का शिकार
जौनपुर। जनपद में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में मार्निंग वॉक पर निकले एक वृद्ध, बाइक सवार युवक और साइकिल सवार अज्ञात व्यक्ति...
पूर्व विधायक गुलाबचन्द सरोज नें मोहम्मद असलम खान को किया सम्मानित



