Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मछलीशहर प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान

मछलीशहर के राजमहल पैलेस में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में विभिन्न विद्यालयों के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व को समझते हुए निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।
Homeअपना जौनपुरBank of India Jaunpur Branch में उपभोक्ताओं की फजीहत, कर्मचारियों के रवैये...

Bank of India Jaunpur Branch में उपभोक्ताओं की फजीहत, कर्मचारियों के रवैये से बढ़ा आक्रोश

जौनपुर। शहर स्थित Bank of India की शाखा इन दिनों अपनी खराब बैंकिंग सेवाओं और कर्मचारियों के अड़ियल रवैये के कारण चर्चा में है। बैंक में छोटे-छोटे कार्यों के लिए आने वाले उपभोक्ताओं को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है और कई बार बदसलूकी का सामना भी करना पड़ता है।

डेढ़ महीने से ATM कार्ड का इंतजार, ग्राहक को दी खाता बंद करने की सलाह

एक पीड़ित उपभोक्ता ने बताया कि उन्होंने लगभग डेढ़ महीने पहले KYC और नए ATM कार्ड के लिए आवेदन किया था। करीब 20 से अधिक दिनों तक बैंक के चक्कर लगाने के बाद KYC तो पूरी हुई, लेकिन उसमें भी तकनीकी खामियां रह गईं। इसके बावजूद अब तक उन्हें ATM कार्ड नहीं मिला है।

ग्राहक ने बताया कि जब उन्होंने बैलेंस अलर्ट और ATM कार्ड में देरी की शिकायत की, तो समाधान देने के बजाय बैंक के एक वरिष्ठ कर्मचारी ने उन्हें खाता बंद करने की सलाह दे दी।

मैनेजर का व्यवहार ठीक, लेकिन स्टाफ की मनमानी भारी

बैंक में एक ओर जहां मैनेजर का व्यवहार सहयोगात्मक बताया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर कर्मचारियों की कार्यप्रणाली और रवैया उपभोक्ताओं की परेशानी का मुख्य कारण बना हुआ है। कर्मचारी अक्सर काम एक-दूसरे पर टालते नजर आते हैं, जिससे बैंक परिसर में विवाद की स्थिति बन जाती है।

खाता बंद करने पर विचार कर रहे उपभोक्ता

लगातार हो रही परेशानी से तंग आकर कई उपभोक्ता अब अपना खाता बंद करने का मन बना रहे हैं। उनका कहना है कि यदि जल्द सुधार नहीं हुआ तो वे दूसरे बैंकों का रुख करेंगे।