Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरपूर्वांचल विश्वविद्यालय परीक्षा का औचक निरीक्षण: कुलपति वंदना सिंह सख्त, नकल पर...

पूर्वांचल विश्वविद्यालय परीक्षा का औचक निरीक्षण: कुलपति वंदना सिंह सख्त, नकल पर चेतावनी

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने शुक्रवार को जौनपुर जिले के विभिन्न महाविद्यालयों में संचालित यूजी-पीजी विषम सेमेस्टर परीक्षाओं का औचक निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने वॉल्थर डिग्री कॉलेज और ठाकुर मातवर सिंह महाविद्यालय के परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान कुलपति ने परीक्षा कक्षों की व्यवस्था, प्रश्नपत्र वितरण प्रक्रिया, सीसीटीवी निगरानी तथा परीक्षार्थियों की बैठने की व्यवस्था का गहन अवलोकन किया। दोनों केंद्रों पर सीसीटीवी व्यवस्था सुचारु पाई गई और परीक्षाएं शांतिपूर्ण एवं नकलविहीन ढंग से संचालित होती मिलीं।

बताया गया कि विश्वविद्यालय की विषम सेमेस्टर परीक्षाएं 15 अप्रैल से तीन पालियों में आयोजित की जा रही हैं। परीक्षा के तीसरे दिन कुलपति के औचक निरीक्षण से केंद्रों पर अनुशासन और पारदर्शिता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।

इस अवसर पर कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने केंद्र व्यवस्थापकों व कक्ष निरीक्षकों को निर्देश दिए कि परीक्षाएं पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और नकलविहीन कराई जाएं। उन्होंने सभी कक्षों में सीसीटीवी सक्रिय रखने, परीक्षार्थियों के पहचान पत्रों की अनिवार्य जांच करने और किसी भी अनियमितता की सूचना तत्काल विश्वविद्यालय प्रशासन को देने को कहा।

उन्होंने चेतावनी दी कि परीक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता पाए जाने पर संबंधित केंद्र के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।