Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरJaunpur Road Accident: 3 लोगों की मौत, मार्निंग वॉक पर निकले वृद्ध...

Jaunpur Road Accident: 3 लोगों की मौत, मार्निंग वॉक पर निकले वृद्ध समेत युवक हादसे का शिकार

जौनपुर। जनपद में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में मार्निंग वॉक पर निकले एक वृद्ध, बाइक सवार युवक और साइकिल सवार अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

मार्निंग वॉक पर निकले वृद्ध की ट्रक से टक्कर में मौत

लाइन बाजार थाना क्षेत्र के वाजिदपुर (दक्षिणी) निवासी 66 वर्षीय जिया लाल कन्नौजिया शुक्रवार सुबह टहलने निकले थे। करीब 6 बजे वाजिदपुर तिराहा के पास वाराणसी की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

बाइक अनियंत्रित होने से युवक की गई जान

नेवढ़िया थाना क्षेत्र के सहजनी गांव निवासी 27 वर्षीय राम कुमार गुप्त गुरुवार शाम बाइक से जौनपुर आए थे। रात करीब 10:30 बजे रामपुर थाना क्षेत्र के भाऊपुर के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पत्थर से टकरा गई। हेलमेट टूटने से सिर में गंभीर चोट लगी और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

अज्ञात वाहन की चपेट में आया साइकिल सवार

एक अन्य हादसा वाराणसी-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बक्शा थाना क्षेत्र के रेलवे ओवरब्रिज के पास हुआ। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।

पुलिस कर रही जांच

संबंधित थाना पुलिस ने तीनों मामलों में कार्रवाई शुरू कर दी है और मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।