Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरमहिलाएं आत्मनिर्भर बनकर ही समाज को दिशा देंगी: डॉ. सुषमा पटेल

महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर ही समाज को दिशा देंगी: डॉ. सुषमा पटेल

मुंगराबादशाहपुर (जौनपुर)। नगर पालिका परिषद सभागार में शुक्रवार को नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं को जागरूक करते हुए 33 प्रतिशत महिला आरक्षण और विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व विधायक डॉ. सुषमा पटेल सहित अन्य अतिथियों ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया।

इस दौरान वक्ताओं ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को मिलने वाले 33 प्रतिशत आरक्षण पर चर्चा की और इसे महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने वाला महत्वपूर्ण कदम बताया।

मुख्य अतिथि डॉ. सुषमा पटेल ने कहा कि महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर ही समाज को सही दिशा दे सकती हैं। उन्होंने बेटियों की शिक्षा और महिलाओं के अधिकारों के प्रति जागरूकता पर विशेष जोर दिया।

वक्ताओं ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, उज्ज्वला योजना और स्वयं सहायता समूह जैसी सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए महिलाओं से इनसे जुड़कर आर्थिक रूप से मजबूत बनने की अपील की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता राजीव केसरी ने की, जबकि संचालन राज पटेल ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाएं और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।