जौनपुर धारा, केराकत। स्थानीय क्षेत्र के अन्तर्गत अमिहित गांव के प्राथमिक विद्यालय के पास से गुरुवार को पूर्वान्ह लगभग नौ बजे पच्चीस हजार के इनामिया वांछित बदमाश रिजवान अहमद पुत्र रईस निवासी बखरा नोनारी थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ को गिरफ्तार पुलिस ने न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। गौरतलब है कि पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक अवनीश कुमार राय के नेतृत्व में पुलिस वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतू टीम जगह जगह दविश दे रही।मुखबिर खास की सूचना पर पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर हल्का बल प्रयोग कर वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी टीम में हेड काँस्टेबल राकेश कुमार सिंह, रवि प्रताप सिंह, कांस्टेबल रतनलाल गिरी शामिल रहे।
― Advertisement ―
मोहम्मद एजाजुद्दीन ने हासिल की पीएचडी की उपाधि
पूर्वांचल विश्वविद्यालय से पूरी की पीएचडी, खगोल विज्ञान पर वैज्ञानिक शोध कर आम लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं जानकारीजौनपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र निवासी स्वर्गीय...
पुलिस के हत्थे चढ़ा पच्चीस हजार का इनामिया बदमाश

Previous article
Next article

