― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरनाबालिग लड़कियों को भगाने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार

नाबालिग लड़कियों को भगाने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार

जौनपुर धारा, पवांरा। थाना क्षेत्र अन्तर्गत एक गांव निवासी ने बीते महीने थाने पर प्रार्थना-पत्र दिया था कि 9 जुलाई की रात्रि करीब एक बजे मेरी 15 वर्षीय पुत्री व मेरे पड़ोस की 16 वर्षीय पुत्री को अज्ञात व्यक्ति घर से बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। तहरीर के आधार पर पुलिस अज्ञात के खिलाफ मु.अ.सं. 114/2023 धारा 363, 366 आईपीसी एक्ट के तहत मुकदमा दर्जकर आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुट गयी थी। बाद में पता चला कि पवांरा बाजार निवासी अनन्तलाल जायसवाल का लड़का सत्यम जायसवाल व महेशगंज गांव निवासी अनीश शेख का लड़का जीशान शेख बहला-फुसलाकर भगा ले गये हैं। पुलिस ने दोनों लड़कियों को बरामद कर लिया था और दोनों ने उपरोक्त दोनों के विरुद्ध बयान भी दिया था। मुखबिर की सूचना पर उपनिरीक्षक मंजय यादव ने हेड कान्सटेबल सर्वेश कुमार सिंह, आशीष यादव के साथ दोनों अभियुक्तों सत्यम जायसवाल व जीशान शेख को नौ अगस्त की सुबह करीब 11:05 बजे सजई तिराहा से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Share Now...