जौनपुर धारा, सिरकोनी। स्थानीय विकास खण्ड के हौज गांव स्थित शहीद स्मारक व प्राथमिक विद्यालय तथा विकास खण्ड मुख्यालय पर मौजूद सभी कर्मचारियों को बीडीओ अस्मिता सेन ने अमृत काल के पंचप्रण की शपथ दिलवायी। उन्होंने सभी को यही पांच प्रण जिसमे विकसित भारत लक्ष्य, गुलामी के हर अंश से मुक्ति, अपनी विरासत पर गर्व, एकता और एकजुटता तथा नागरिकों में कर्त्तव्य की भावना की शपथ दिलवाया। उन्होंने कहा कि यह प्रण हमारे जीवन के साथ जुड़ जाना चाहिए। हम इन्हें धरातल पर सत्य साबित करना है। इसके लिए सभी को जागरूक करने की आवश्यकता है। देश के लिए हमे ईमानदारी पूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वाह करना होगा। यही देश के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। ब्लॉक मुख्यालय पर पंचप्रण के शपथ कार्यक्रम में राहुल मिश्रा, एडीओ पंचायत उमेश द्विवेदी, राणा सिंह, दीपक मिश्रा, संजीव सिंह, दुर्गा यादव आदि रहे।
― Advertisement ―
Jaunpur Dhara 18-08-2026
Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
बीडीओ ने शहीद स्मारक व विद्यालय में छात्र छात्राओं को दिलाया पंचप्रण की शपथ

Previous article

