जौनपुर धारा, चंदवक। कंपोजिट विद्यालय हरिहरपुर के प्रधानाध्यापक पर विकलांग महिला शिक्षामित्र के पति ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि स्कूल न आए एक छात्र को घर से बुलाकर लाने के मामले में इस कदर डांटा की वह बेहोश हो गई। इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस से इस प्रकरण में कार्रवाई की मांग की है। शिक्षिका के पति रवि कुमार नागर निवासी बाबा का वन ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि मेरी पत्नी लीलावती जो विकलांग है को एक छात्र जो विद्यालय नहीं आया था को लाने के लिए प्रधानाध्यापक अशोक सिंह ने कहा। वह उसे ले आने के लिए जाने वाली थी कि इसी बीच उन्होंने इस कदर डांटा की वह बेहोश हो गई। सूचना पर पहुंच कर उसे अस्पताल में भर्ती कराया। इस संबंध में प्रधानाध्यापक अशोक सिंह का कहना है कि जो रजिस्टर्ड बच्चे विद्यालय नहीं आ रहे थे उनकी सूची बना उसे लाने के लिए अध्यापकों से कहा गया। शिक्षिका के जाने में असमर्थता जताने पर मैं स्वयं गया। अभिभावक व बच्चे को समझाकर विद्यालय ले आया। शिक्षिका से कहा इसका फार्म भरवा दीजिए। वह आनाकानी करने लगी। मैंने कहा कि छात्र को घर से ले आ रहा हूं फार्म क्यों नहीं भरा जाएगा। वह चली गई और थोड़ी देर बाद पता चला कि बेहोश हो गई है तो अस्पताल भेजवाया गया। एबीएसए राजेश कुमार सिंह ने बताया कि छात्र का फार्म भरने के लिए प्रधानाध्यापक ने शिक्षिका से कहा। हो सकता है किसी बात को शिक्षिका ने गंभीरता से ले लिया होगा। अस्पताल ले जाया गया वह स्वस्थ है।
― Advertisement ―
धर्म और राजनीति का गठजोड़: क्या जनता के असली मुद्दे पीछे छूट रहे हैं?
भारत। धर्म और राजनीति गठजोड़ आज भारतीय लोकतंत्र के सामने एक गंभीर प्रश्न बनकर खड़ा है—क्या इस प्रक्रिया में जनता के असली मुद्दे कहीं...


