जौनपुर धारा, बदलापुर। सल्तनत बहादुर पीजी कॉलेज सभागार में बुधवार को नवनिर्वाचित प्रबंध समिति का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। वहीं शपथ निर्वाचन अधिकारी सल्तनत बहादुर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य बेचन सिंह रहे। शपथ ग्रहण समारोह में प्रबंध समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह एडवोकेट, प्रबंधक श्याम सिंह, उप प्रबंधक देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना, उपाध्यक्ष शिवशंकर सिंह ओम तथा सदस्य अशोक कुमार सिंह एडवोकेट, अमर बहादुर सिंह, राम किशोर सिंह, रविंद्र प्रताप सिंह, शिव बहादुर सिंह, अशोक कुमार सिंह, अरविंद कुमार सिंह आदि लोग रहे। नवनिर्वाचित प्रबंध समिति के प्रबंधक श्याम सिंह अध्यक्ष, राकेश कुमार सिंह एडवोकेट सहित पूर्व प्रबंधक विनोद कुमार सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। उक्त कार्यक्रम का संचालन हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. डीके पटेल द्वारा किया गया। इस मौके पर प्राचार्य प्रोफेसर सुनील प्रताप सिंह, सल्तनत बहादुर इंटर कॉलेज के प्रबंधक ओम प्रकाश सिंह, राजुल सिंह, प्रमोद नारायण शुक्ला, आदित्य प्रताप सिंह, अनिल कुमार पांडेय, राम प्रताप सिंह, अजय प्रताप सिंह, सुभाष सिंह नेता डॉक्टर सुनील सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता मिथिलेश सिंह सहित आदि लोग मौजूद रहे।
― Advertisement ―
जिलाधिकारी ने किया वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण, व्यवस्थाओं की समीक्षा
जिलाधिकारी ने वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण कर सुरक्षा मानकों, सीसीटीवी निगरानी और अभिलेखों के अद्यतन रख-रखाव के निर्देश दिए।
नवनिर्वाचित प्रबंध समिति का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

Previous article

