जौनपुर धारा, केराकत। क्षेत्र के ग्राम गोबरा में बुद्धवार को आयोजित गोबरा महोत्सव में स्व पहलवान चन्द्रदेव की सत्रहवीं पुण्यतिथि पर प्रतिवर्ष की भाँति हो रहे दंगल में राहुल यादव पहलवान गोबरा और शिवनाथ पहलवान डीएलडब्लू वाराणसी का दंगल मुकाबले के लिये मुख्य अतिथि क्षेत्रिय विधायक तूफानी सरोज ने हाथ मिलवाया। वहीं मुकाबले में राहुल यादव ने शिवनाथ पहलवान को महज कुछ ही समय मे आसमान दिखाकर मुकाबला जीत लिया। दंगल मुकाबले में 56 जोड़ी पहलवान ने अखाड़े में जमकर जोर आजमाइस किया। वहीं प्रतियोगिता का महा मुकाबला वाराणसी केसरी राजू पहलवान और यूपी केसरी निगम यादव कर बीच खेला गया। दोनों पहलवानों ने जमकर दाव और जोर आजमाया जहां मुकाबला बराबरी पर छूट गया। इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष राजबहादुर यादव, एमएलसी आशूतोष सिन्हा, नगर पंचायत अध्यक्ष विजय कुमार कमलापुरी, जिलाध्यक्ष सुशील यादव, प्रबन्धक सुमन यादव, रिंटू सिंह, शमसेर यादव, विरेन्द्र यादव, मोनू चौहान, बनवारी यादव, रामसहाय समेत तमाम गाँवो के प्रधान उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत मे पूर्व प्रधान इंद्रावती देवी ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। वही कार्यक्रम का संचालन सपा विधान सभा अध्यक्ष नीरज पहलवान ने किया।
― Advertisement ―
मानसून की धमाकेदार दस्तक से उमस से राहत, जलभराव ने खोली जल निकासी की पोल
टीडी कॉलेज रोड समेत कई इलाकों में सड़कों पर जमा हुआ पानी, पैदल राहगीरों और वाहन चालकों को उठानी पड़ी परेशानीजौनपुर। उमस भरी गर्मी...
राहुल यादव गोबरा ने शिवनाथ पहलवान को दिखाया आसमान

Previous article

