― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरननिहाल आयी युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले गया रिश्तेदार

ननिहाल आयी युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले गया रिश्तेदार

जौनपुर धारा, जौनपुर। पवांरा थाना क्षेत्र  अन्तर्गत एक गांव में ननिहाल में आयी युवती को उसका रिश्तेदार 13 अप्रैल को  बहला-फुसलाकर भगा ले गया। युवती को भगाने में रामकुमार यादव व उसकी पुत्री ने भी सहयोग किया है। युवती के ननिहाल व उसके परिवार के लोग काफी खोजबीन किये लेकिन पता नहीं चला। थक-हारकर युवती के भाई ने थाने पर तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ धारा 363, 366 आईपीसी एक्ट के तहत  मुकदमा दर्ज कर छानबीन कर रही है।

Share Now...