Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरअधिवक्ता पर संघ के पैसे के गबन का लगाया आरोप

अधिवक्ता पर संघ के पैसे के गबन का लगाया आरोप

अधिवक्ताओं ने उपजिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी को आरोपी अधिवक्ता के विरुद्ध कार्यवाही के लिये सौंपा ज्ञापन

जौनपुर धारा, मछलीशहर। साथियों ने अधिवक्ता के ऊपर अधिवक्ता संघ के पैसे के गबन का आरोप लगाया है। अधिवक्ताओं का प्रतिनिधि मण्डल उपजिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी को आरोपी अधिवक्ता के विरुद्ध कार्यवाही के लिये ज्ञापन सौंपा है जो तहसील में चर्चा का विषय बना हुआ है। अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि अधिवक्ता संघ द्वारा अधिवक्ता कल्याण निधि के लिये साधारण व दफा 34 हलफनामें से होने वाली आय का दो लाख चौबीस हजार पांच सौ चौसठ रुपये तहसील अधिवक्ता बामी गांव निवासी वीरेंद्र प्रताप यादव के पास जमा था जो अधिवक्ता समिति के खाते में न जमाकर पैसे का गबन कर लिये। अधिवक्ताओं के दबाव के बाद दिसंबर 2022 में दो किश्तों में पैसा देने का वादा किया था। निर्धारित अवधि के बाद भी पैसा वापस नहीं हुआ। अधिवक्ताओं ने आरोपी को तलब कर बकाया धनराशि अधिवक्ता समिति कोष में जमा कराने की मांग की है। अन्यथा की स्थिति में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराने की मांग की है। इस अवसर पर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष रघुनाथ प्रसाद, महामंत्री बनवारी राम मौर्य, दिनेश चंद्र सिन्हा, अशोक श्रीवास्तव, आरपी सिंह, भरत लाल यादव, सरजू प्रसाद विन्द, विनय प्रिय पाण्डेय, विपिन मौर्य आदि उपस्थित थे।