जौनपुर धारा, मड़ियाहूँ। स्थानीय कोतवाली परिसर में ईद पर्व के पूर्व शांति समिति की बैठक कोतवाली परिसर में प्रभारी निरीक्षक ओम नारायण सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में नगर सहित ईदगाह व अन्य मस्जिदों के रास्ते की साफ-सफाई, पेयजल व विद्युत आपूर्ति पर चर्चा की गई। ईदगाह कमेटी के अध्यक्ष गयासुद्दीन ने कहा कि ईदगाह के रास्ते में भवन स्वामियों द्वारा भवन निर्माण की सामग्री गिट्टी बालू गिराया गया है। कोतवाल ने उसे तत्काल हटवाने का आश्वासन कमेटी के लोगों को दिया। नगर के समस्त सूवर बाड़ों को ईद के दिन 12 बजे तक बंद रखने का आदेश सूअर पालकों को बीट के सिपाहियों को जाकर कहने का आदेश दिया। बैठक में कमाल फारूकी, अत्ताउल्लाह खान, विनोद जायसवाल, बाबूभाई, जलाल अहमद, ग्यासुद्दीन अंसारी, डॉ. वकार अहमद, कपिल राइन आदि लोग रहे।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
शांति समिति की बैठक आयोजित
Previous article

