जौनपुर धारा, मछलीशहर। रामबली मेमोरियल स्कूल बंधवा बाजार बरावॉ में स्वास्थ्य विभाग की टीम में शामिल आशा लालती पाल, उमि&ला यादव, सुशीला द्वारा फाइलेरिया व कीड़ी की दवा 204 बच्चों को खिलाई गई जिसमें एक बालिका प्रतिज्ञा यादव पुत्री अरुण यादव ग्राम सेमरहो कक्षा 5 की दवा खाने के पश्चात हालत बिगड़ने लगी। उसके सिर और शरीर में तेज दद& होने लगा तो आनन-फानन में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दवा खिलाना बंद कर उसको इलाज के लिए सीएचसी पर एंबुलेंस द्वारा ले गए जहां उसका इलाज चल रहा है। इस प्रकरण की जानकारी होने पर अन्य बच्चे जो दवा खाए वह भी भयभीत हो गए। स्कूल के प्रबंधक के पास कम से कम दज&नों अभिभावकों का फोन आया कि कोई भी सरकारी दवा भविष्य में मेरे बच्चों को विद्यालय में न खिलाई जाए। सीएचसी के अधीक्षक विशाल सिंह यादव का कहना है कि उक्त बालिका को अस्पताल में भती& किया गया था दो घंटे इलाज के बाद वह स्वस्थ होकर घर चली गई है। आरोप है कि बीमार बालिका को उपचार के बाद घर वापसी के लिए एंबुलेंस नहीं उपलब्ध कराई गई जिससे अभिभावक परेशान होकर निजी साधन की व्यवस्था करके घर गए।
― Advertisement ―
Jaunpur Dhara 18-08-2026
Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
दवा खाने से छात्रा की हालत बिगड़ी, मचा हड़कंप

Previous article
Next article

