जौनपुर धारा,जौनपुर। आगामी होली एवं रमजान पर्व को दृष्टिगत रखते हुए मिलावटी खाद्य पदार्थों के भण्डारण/विक्रय पर प्रभावी रोकथाम के उद्देश्य से विशेष प्रवर्तन अभियान के अन्तर्गत नगर में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा किये जा रहे प्रवर्तन कार्यवाही के क्रम में गुरूवार को खाद्य सचल दल में सम्मिलित खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण बिपिन कुमार गिरि, विनोद कुमार यादव, मनोज कुमार वर्मा एवं अपराजिता तिवारी ने जनपद के विभिन्न बाजारों में कार्यवाही की। जिसमें कुल निरीक्षण 24, कुल छापे 09, कुल संग्रहीत नमूनों 10, जारी सुधार नोटिस की संख्या 07 है। जिसमें सिरकोनी बाजार में पेड़ा, खोया, जगदीशपुर में तेल, दूध, जलालपुर बर्फी, पेड़ा, खोया, कल्यानपुर कबूलपुर बाजार इमली जेली, कचरी, जफराबाद बाजार नमकीन संग्रहीत खाद्य का नमूना संग्रहण किया गया।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
त्योहारों के मद्देनजर खाद्य विभाग ने की छापेमारी


