Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरन्याय दिलाने में देरी का अर्थ है न्याय से वंचित रखना :...

न्याय दिलाने में देरी का अर्थ है न्याय से वंचित रखना : डॉ.अर्चना

  • जिलाधिकारी ने दिया निष्पक्षता से कार्यवाही का आश्वासन

जौनपुर धारा, जौनपुर। गुरुवार को राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य डॉ.अर्चना मजूमदार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में महिला अपराध से संबंधित मामलों की जनसुनवाई की गई। आयोग सदस्य के समक्ष जनसुनवाई के दौरान महिलाओं और बालिकाओं ने महिला अपराध से जुड़ी शिकायतों तथा अपनी समस्याओं को रखा, जिन्हें गंभीरता से सुनते हुए उन्होंने त्वरित समाधान के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिए। उन्होंने पूर्व में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की भी समीक्षा की और अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी मामलों का पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि न्याय दिलाने में देरी का अर्थ है व्यक्ति को न्याय से वंचित रखना। इस लिए महिला अपराधों, घरेलू हिंसा आदि से सम्बन्धित ममलों में शीघ्र कार्यवाही कर न्याय दिलाना सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र्र ने राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य का जनपद में स्वागत करते हुए कहा कि सदस्य महिला आयोग के आगमन से निश्चित रूप से महिलाओं से सम्बन्धित समस्याओं के निराकरण में गति मिलेगी। इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी विजय कुमार, विधिक अधिकारी मनमोहन शर्मा, दीपाली श्रीवास्तव, पुलिस प्रशासन के अधिकारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।