तू झूठी मैं मक्कार’ ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई की रफ्तार पकड़ ली है। फिल्म ने पहले वीकेंड 70.24 करोड़ की कमाई की है। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता रणबीर कपूर और एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं।फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। लोगों को फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’में रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फ्रेश जोड़ी खूब भा रही हैं।फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी कमाई की रफ्तार‘तू झूठी मैं मक्कार’ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई की रफ्तार पकड़ ली है। फिल्म ने पहले वीकेंड पर 70.24 करोड़ की कमाई कर ली है। 12 मार्च यानी रविवार को फिल्म ने 17.08 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया है। लव रंजन के निर्देशन में बनी रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ने रिलीज से पहले ही काफी बज बना लिया था। जैसे ही फिल्म बुधवार को रिलीज हुई तो सिनेमाघर खचाखच भर गए।इस फिल्म की रिलीज को पांच दिन पूरे हो चुके हैं और हर दिन के साथ रणबीर-श्रद्धा स्टारर इस फिल्म की कमाई में बढ़ोतरी हो रही है। फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ने सबकी उम्मीद से ज्यादा 14 करोड़ के साथ शानदार शुरुआत की। फिल्म ने दुनियाभर में किया 74 करोड़ तक का टोटल कलेक्शन इसके बाद गुरुवार को फिल्म की कमाई में वर्किंग डे की वजह से गिरावट आई और फिल्म ने 10 करोड़ के आसपास का बिजनेस किया। लेकिन इसके बाद फिल्म का वीकेंड बहुत ही शानदार रहा और कमाई में लगातार उछाल आया।शुक्रवार को फिल्म ने 10.52 करोड़, शनिवार को 16.57 करोड़ और रविवार को फिल्म ने लगभग 17.57 करोड़ का बिजनेस किया।इस फिल्म ने अब तक 70.73 करोड़ की टोटल कमाई कर ली है। इसके साथ ही फिल्म ने दुनियाभर में 74 करोड़ तक का टोटल कलेक्शन कर लिया है। ये फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने से महज 30 करोड़ दूर है।
― Advertisement ―
E-Paper 10-06-2026
Jaunpur Dhara E-Paper brings the latest news, breaking updates, politics, education, crime, business, sports and local coverage from Jaunpur in digital format.
‘तू झूठी मैं मक्कार’ने पहले वीकेंड बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया गर्दा


