Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
HomeमनोरंजनOscar 2023 में दीपिका पादुकोण को देख मंत्रमुग्ध हुईं कंगना रनोट

Oscar 2023 में दीपिका पादुकोण को देख मंत्रमुग्ध हुईं कंगना रनोट

सोमवार को ऑस्कर 2023 मनोरंजन जगत की सबसे बड़ी हाइलाइट रही। 95वें अकादमी अवॉर्ड्स में भारत ने दो पुरस्कार अपने नाम किए। एसएस राजामौली की आरआरआर के गाने नाटू-नाटू को लेकर पहले से ही उम्मीद काफी ज्यादा थी। भारत नाटू-नाटू ने निराश न करते हुए बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग की कैटेगरी में जीत हासिल की। इसके अलावा गुनीत मोंगा की डॉक्यूमेंट्री फिल्म द एलिफेंट व्हिस्परर्स ने भी ऑस्कर 2023 में अवॉर्ड जीतकर सभी को हैरान किया।  इसके साथ ही इस साल भारत की झोली में एक साथ दो ऑस्कर अवॉर्ड्स आ गिरे और ये पहला मौका है जब भारत की तरफ से नामांकित किसी फिल्म के गाने ने ऑस्कर जीता है।आरआरआर और द एलिफेंट व्हिस्परर्स के अलावा ऑस्कर 2023 में भारत के लिए एक और दिलचस्प बात रही है। 95वें अकादमी अवॉर्ड्स में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण बतौर प्रेजेंटर शामिल हुईं। एक्ट्रेस ने इवेंट में नाटू-नाटू के परफॉर्मेंस की घोषणा की। इसके अलावा दीपिका ने अपने रेड कारपेट लुक के लिए भी प्रशंसा बटोरी। ऑस्कर 023 में दीपिका के अपिरियंस ने एक्ट्रेस कंगना रनोट को भी इम्प्रेस किया।कंगना ने की दीपिका की जमकर तारीफ कंगना रनोट ने दीपिका पादुकोण की तारीफ करते हुए ट्विटर पर उनके लिए एक पोस्ट भी शेयर किया। दीपिका की खूबसूरती और उनके सलीके की प्रशंसा करते हुए कंगना ने कहा, ‘कितनी खूबसूरत हैं दीपिका पादुकोण, वहां पूरे देश को एक साथ लेकर खड़े होना, अपनी छवि को संभालना, प्रतिष्ठा को उन नाजुक कंधो पर लेना और इतनी शालीनता और आत्मविश्वास के साथ बोलना कोई आसान काम नहीं है। दीपिका इस बात की गवाही देती हैं कि भारतीय महिलाएं सर्वश्रेष्ठ हैं।’सोशल मीडिया पर कंगना के इस पोस्ट पर कई यूजर्स ने रिएक्ट किया और दोनों की तारीफ की। कंगना रनोट अब तक कई मौकों पर दीपिका पर हमलावर हो चुकी हैं। कुछ साल पहले उन्होंने अप्रत्यक्ष रुप से दीपिका पर मेंटल हेल्थ को लेकर कमेंट किया था। सुशांत सिंह राजपूत केस को लेकर कंगना ने ट्वीट करते हुए कहा था, ‘मेरे बाद सब बोलो, डिप्रेशन का धंधा चलाने वालों को पब्लिक ने उनकी औकात दिखा दी।