Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरतंग दायरों की तोड़ दीवार, असीम की और हो विस्तार

तंग दायरों की तोड़ दीवार, असीम की और हो विस्तार

जौनपुर धारा,जौनपुर। आज जहां एक ओर देश और दुनिया में समाज हर प्रकार से संकीर्णता और तंगदिली के दायरों में बँटा हुआ है। वहीं दूसरी ओर संत निरंकारी मिशन इन दीवारों को गिराकर विस्तार की ओर प्रेरित करने का प्रयास कर रहा है। सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के पावन सानिध्य में महाराष्ट्र का 58वां वार्षिक निरंकारी संत समागम 24 से 26जनवरी को पिपरी, पुणे में आयोजित हो रहा है। जिसमें विस्तार असीम की ओर विषय के आधार पर आध्यात्मिक मंथन का दिव्य रूप सजेगा। यह जानकारी स्थानीय मीडिया सहायक उदय नारायण जायसवाल ने देते हुए बताया कि लगभग 300एकड़ क्षेत्र में सजने वाले भक्ति के इस महायज्ञ में देश और विदेशों से जहां लाखों श्रद्धालु भक्त और गणमान्य नागरिक सम्मिलित होंगे। वहीं जनपद जौनपुर से सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु भक्त इस संत समागम में शामिल होने के लिए पहुंच रहे हैं। इस निरंकारी संत समागम का सीधा प्रसारण भी पूरे विश्व में कई धर्म प्रेमी देख पाएंगे। निरंकारी संत समागम की व्यवस्था मिशन के सेवादारों द्वारा बहुत ही मर्यादित एवं सुनियोजित रूप से 24जनवरी से शुरू होकर निरंतर जारी है। संत निरंकारी मिशन समागम चैयरमैन शम्भुनाथ तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वास्थ्य, सुरक्षा, यातायात, कैंटीन, सहायता, पार्किंग, स्वच्छता और अन्य मूलभूत सेवाओं को निभाने के लिए संत निरंकारी सेवादल के लगभग 15 हजार सदस्य समर्पित भावना से जुटे रहेंगे। इस विशाल संत समागम के आयोजन में महाराष्ट्र राज्य की व्यवस्था से जुड़ी विभिन्न एजेंसियों का भी महत्त्वपूर्ण योगदान रहेगा।