Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरअन्तर महाविद्यालयीय हैण्डबाल महिला प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

अन्तर महाविद्यालयीय हैण्डबाल महिला प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

जौनपुर धारा,जौनपुर। शुक्रवार को विश्वविद्यालय परिसर स्थित एकलव्य स्टेडियम में अन्तर महाविद्यालयीय हैण्डबाल महिला प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन डॉ.विजय प्रताप तिवारी, पूर्व संयुक्त सचिव, खेलकूद परिषद ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खिलाड़ियों को अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर होने की शुभकामनाएं दी। संतबूला पी.जी.कालेज, अमारी, दुल्लहपुर, गाजीपुर विजेता, अभिमन्यू यादव पी.जी.कालेज, लपरी, जौनपुर उपविजेता तथा टी.डी.कालेज, जौनपुर तृतीय स्थान पर रही। अन्तर महाविद्यालयीय हैण्डबाल महिला प्रतियोगिता को सेमी फाइनल मैच संतबूला पी.जी.कालेज अमारी, दुल्लहपुर, गाजीपुर और टी.डी.कालेज के बीच खेला गया। जिसमें संतबूला पी.जी.कालेज, अमारी, दुल्लहपुर, गाजीपुर ने टी.डी.कालेज, जौनपुर को 20-3 के अन्तर से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया तथा फाइनल मैच संतबूला पी.जी.कालेज, अमारी, दुल्लहपुर, गाजीपुर और अभिमन्यू यादव पी.जी.कालेज, लपरी, जौनपुर के बीच खेला गया। जिसमें संतबूला पी.जी.कालेज, अमारी, दुल्लहपुर, गाजीपुर ने अभिमन्यू यादव पी.जी.कालेज, लपरी, जौनपुर के रोमांचक मैच में 19-16के अन्तर से पराजित कर विजेता बनी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि अनुप्रयुक्त सामाजिक विज्ञान एवं मानविकी संकाय के संकायाध्यक्ष प्रो. मनोज मिश्र ने कहाकि खेलकूद एक ऐसी गतिविधि है। जिसमें शारीरिक और मानसिक दोनों तरह की क्षमताओं का विकास होता है। यह न केवल हमारे शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि यह हमारे मानसिक स्वास्थ्य, टीम वर्क, और अनुशासन को भी मजबूत करता है। टीम भावना को सदा अपने अंदर समाहित करने से हमे जीवन मे अपने लक्ष्य को हासिल करने में सफलता मिलती है। उन्होंने खिलाड़ियों को अंतराष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शन हेतु अपनी शुभकामनाएं दी। उक्त अवसर पर डॉ.अखिलेष चन्द्र गौतम आयोजन सचिव, सोनिका नेगी पर्यवेक्षक, डॉ.देवेन्दु मिश्रा, दिग्विजय सिंह, सुशील प्रजापति, रजनीश कुमार सिंह, खेल सहायक, डॉ.राजेश सिंह, सतेन्द्र कुमार सिंह, विजय प्रकाश, अल्का सिंह, भानू शर्मा आदि उपस्थित रहे। निर्णायक की भूमिका में उज्ज्वल, आकाष गुप्ता, निलेष यादव, मनोज कुमार यादव रहे।