Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

असलहे के बल पर 40 हजार रुपये और जरूरी दस्तावेज लूटने का आरोप

जौनपुर के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र में पदुमपुर तिराहे के पास दुकान से घर लौट रहे एक व्यक्ति से 40 हजार रुपये और जरूरी दस्तावेज लूटने का आरोप लगा है। पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस को घटनास्थल से मैगजीन मिलने की जानकारी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और एक नामजद सहित तीन लोगों के खिलाफ दी गई तहरीर की जांच कर रही है।
Homeअपना जौनपुरडीएम व एसपी ने किया नगर में पैदल मार्च

डीएम व एसपी ने किया नगर में पैदल मार्च

  • आगामी निकाय चुनाव से संबंधित दिए आवश्यक दिशा निर्देश

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय पाल शर्मा द्वारा आगामी नगर निकाय चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने व सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत थाना क्षेत्र में क्षेत्राधिकारी मछलीशहर, थानाध्यक्ष मुंगराबादशाहपुर व पुलिस बल के साथ पैदल मार्च किया गया। इस दौरान नगर के प्रतापगढ़ रोड, प्रयागराज मार्ग, जौनपुर मार्ग, साहबगंज, नईगंज, गुड़हाई, कटरा, नई बाजार सहित नए सम्मिलित संबंधित क्षेत्रों में भी पैदल मार्च कर सम्बन्धित लोगों को आवश्यक आदेश-निर्देश दिए गए। इस दौरान लोगों को निर्देशित करते हुए जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से कहाकि इस निकाय चुनाव में यदि कोई बाधक बनता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी। आप लोग आगामी निकाय चुनाव के आचार संहिता का कड़ाई से पालन करें। आप लोग अपने क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रक्खे। इस दौरान उपजिलाधिकारी राजेश चौरसिया, क्षेत्राधिकारी अतर सिंह, थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल पैदल मार्च में शामिल रहे।