जौनपुर धारा, केराकत। स्थानीय क्षेत्र में घूम रहे मवेशियों की खबर लगातार अखबारों में प्रकाशित होने के बाद स्थानीय प्रशासन ने मामले को संज्ञान में लेते हुए नरहन व सरायबीरु के आसपास घूम रहे आवारा मवेशियों को खुद खण्ड विकास अधिकारी कृष्ण मोहन यादव मौके पर पहुंच अधिकारी व ग्राम प्रधान की मदद से मवेशियों को पकड़ ट्राली में भर उन्हें नजदीकी गौशाला में भेजवा दिया गया। मवेशियों को प्रशासन द्वारा पकड़कर गौशाला भेजते देख लोगों ने राहत की सांस ली। बता दे कि छुट्टा मवेशी चिलचिलाती धूप में अपनी प्यास बुझाने के लिए गांवो के अंदर का रुख कर रहे हैं। चिलचिलाती धूप व गर्मी की बढ़त से छुट्टा मवेशियों में बौखलाहट काफी दिख रही है जिससे आये दिन सांड़ों व गायों द्वारा ग्रामीणों को दौड़ाते व मारते देखा जा रहा है। अकेले सरायबीरु ग्राम में मवेशियों ने लगभग आधा दर्जन लोगों को घायल कर चुके हैं। आवारा मवेशियों को पकड़ने वालों में सहायक विकास अधिकारी जैस यादव, सचिव सरला गौड़, ग्राम प्रधान नरहन मीरा यादव व सरायबीरु ग्राम प्रधान समेत अन्य लोग शामिल रहे।
― Advertisement ―
हाइब्रिड युद्ध: 21वीं सदी की अदृश्य चुनौती और भारत की सुरक्षा
यह छवि हाइब्रिड युद्ध की अवधारणा को दर्शाती है जिसमें साइबर हमले, सूचना युद्ध, आर्थिक दबाव और डिजिटल सुरक्षा शामिल हैं। यह आधुनिक युद्ध की बदलती प्रकृति और भारत की सुरक्षा रणनीति को समझाने में मदद करती है। इसमें यह दिखाया गया है कि कैसे तकनीक और डेटा आधुनिक युद्ध का मुख्य हिस्सा बन चुके हैं और राष्ट्र की सुरक्षा केवल सेना पर नहीं बल्कि डिजिटल सिस्टम और नागरिक जागरूकता पर भी निर्भर करती है।
छुट्टा घूम रहे पशुओं को पकड़कर भेजा गौशाला

Previous article
Next article


