Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरडिजिटल क्राप सर्वे करने में पंचायत सहायकों ने जताई असमर्थता

डिजिटल क्राप सर्वे करने में पंचायत सहायकों ने जताई असमर्थता

बीडीओ को ज्ञापन देकर की सहूलियतो की मांग

खुटहन। डिजिटल क्राप सर्वे कराने में लगाई गई ड्यूटी के खिलाफ गुरुवार को पंचायत सहायक विवेक कुमार के नेतृत्व में सभी सहायकों ने लामबंद हो कर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने ने एक सभा कर बीडीओ को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने उक्त कृषि कार्य के सर्वे में और भी सुविधाएं व सहूलियतें दिए जाने की बात कही। पंचायत सहायकों ने आरोप लगाया कि उक्त सर्वे ऑनलाइन किया जाना है। जिसके लिए एंड्रॉयड स्मार्टफोन फोन आवश्यक है। इसके अलावा खेतो के सर्वे के दौरान जहरीले जंतु के काटने से खतरा बना रहेगा। मौत होने पर दस लाख की आर्थिक सहायता व एक आश्रित को सरकारी नौकरी दिए जाने के आदेश के बाद ही वे सर्वे करेंगे। इस मौके पर पंकज वनवासी, रजनीश, विपिन कुमार, वंदना कश्यप, राम अवतार, विक्की, गुड़िया, शिवांगी, अनिल, कंचन, सोनम आदि मौजूद रहीं।