Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरजोनल स्तरीय निरंकारी महिला समागम संपन्न

जोनल स्तरीय निरंकारी महिला समागम संपन्न

जौनपुर। निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज के आशीर्वाद से जोन का जोन स्तरीय निरंकारी महिला समागम मड़ियाहूं पड़ाव स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन जौनपुर प्रांगण में केंद्रीय ज्ञान प्राचारिका बहन आशा गुजराल की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जिसमें जनपद के 43शाखाओं से बहनों ने भाग लिया। उन्होने सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज के संदेशों को बताते हुए कहा कि मानव जीवन का वास्तविक उद्देश्य परमात्मा को प्राप्त करना है जो पूर्ण सद्गुरु की अपार कृपा द्वारा ही संभव है। उन्होंने सद्गुरु के शिक्षाओं का जिक्र करते हुए बताया कि मनुष्य जीवन का असली मकसद ब्रह्म ज्ञान प्राप्ति करना है जो पूर्ण सतगुरु की शरण में आने से ही होता है। ज्ञान की प्राप्ति के पश्चात सहनशीलता तथा नम्रता के गुण सहज ही आ जाते हैं। यह मनुष्य जीवन बड़ा अमोलक है इसको संभाल के रखना हमारा फर्ज है। यह जीवन हमें 84लाख योनियों के पश्चात मिलता है हमें इस निरंकार की भक्ति के लिए निरंतर सत्संग करते हुए अपने मन को सेवा  सिमरन और सत्संग में लगाना चाहिए। इस कार्यक्रम में विभिन्न शाखाओं से आई बहनों ने हिंदी, अंग्रेजी, भोजपुरी भाषा में अपनी श्रद्धा व्यक्त की। कार्यक्रम में संत निरंकारी मिशन व सतगुरु माता का संदेश भजनों, समूह गीतों, कविताओं, विचारों के माध्यम से दिया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में निरंकारी सेवा दल के सदस्यों ने भरपूर योगदान दिया।