जौनपुर। पूर्व विधायक स्व.राजबहादुर यादव की 47वीं पुण्यतिथि गुलालपुर राजबहादुर पीजी कॉलेज परिसर में मनाया गया। इस दौरान आए हुए लोगों ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्हें जनपद का सर्वमान्य नेता बताया। रारी के पूर्व विधायक स्व.राजबहादुर के 47वीं पुण्यतिथि पर कालेज परिसर में स्थित उनकी प्रतिमा पर आए हुए अतिथियों ने माल्यार्पण किया और श्रद्धांजलि दी। इस दौरान प्राचार्य डॉ.ज्योतिष प्रकाश ने कहा कि स्व.राजबहादुर यादव रारी विधानसभा से विधायक के रूप में चुने गए थे, वे जौनपुर जनपद के सर्वमान्य नेता थे। वह गांव और समाज में बने रहे लोगों से मिलते जुलते रहे। शिक्षक डा.अजित प्रकाश ने कहा स्व विधायक ने दीन दुखियों के मसीहा के रूप मे व समाज के विकास के लिए जाने जाते थे, और उन्होंने शिक्षा के लिए भी बहुत बड़ा योगदान दिया। प.रमेश शुक्ला ने कहा कि उन्होंने इण्टर कॉलेज, डिग्री कॉलेज की स्थापना कर ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा सेवा की अलख जगाई। इसलिए उनकी जितनी प्रशंसा की जाए कम है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सपा नेता विवेक यादव ने कहा वह साफ सुथरी राजनिति के लिए जाने जाते थे। समाज मे कभी भेदभाव नही करते थे। इस अवसर पर, लालचंद्र यादव लाले, डॉ.जितेंद्र कुमार, राजेंद्र सिंह, राजेश कुमार, रामनयन, सुरेंद्र सिंह, मुकेश जायसवाल, डॉ.महेंद्र कुमार, दीनानाथ पांडे, दारा चौहान सहित आदि उपस्थित रहें।
― Advertisement ―
होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारी पूरी, 45 केंद्रों पर 20,112 अभ्यर्थी शामिल होंगे
Home guard exam varanasi 2025: वाराणसी में होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारी पूरी हो गई है। प्रशासन ने परीक्षा को लेकर सख्त व्यवस्था की...
पूर्व विधायक स्व.राजबहादुर की मनाई गई 47वीं पुण्यतिथि



