जौनपुर धारा, खुटहन। थाना क्षेत्र के बंदनपुर गांव में बुधवार को ठंड की चपेट में आकर एक युवक ने दम तोड़ दिया। स्वजनों ने पुलिस को सूचित किए बगैर शव का अंतिम संस्कार सुतौली घाट पर कर दिया। बताया जाता है कि उक्त गांव निवासी 42 वर्षीय राजेन्द्र प्रसाद वर्मा बुधवार की सुबह घर से सीवान की तरफ शौच के लिए गया था। वापस लौटते समय खेत में ही गिर कर छटपटाने लगा। गांव वाले उसे उठाकर घर लाये। उन्होंने सीने और पेट में तेज दर्द बताया। स्वजन उन्हें उपचार हेतु जौनपुर ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
― Advertisement ―
रुपये दोगुने करने का झांसा देने वाला कथित गैंग सरगना गिरफ्तार
बरसठी पुलिस ने रुपये दोगुने करने का झांसा देकर कथित ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के पास से नोट जैसे कागज, कथित विस्फोटक पदार्थ, आरबीआई के लोगो वाले कागज, मोबाइल और नकदी बरामद हुई। मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय भेजा गया।
ठंड से युवक की मौत


