- दिव्यांग बच्चों में पठन-पाठन सामग्री का किया वितरण
जौनपुर धारा, जौनपुर। जेसीआई जौनपुर चेतना महिलाओं की अग्रणी संस्था ने अध्यक्ष सोनी जायसवाल के नेतृत्व में दिव्यांग स्कूल के बच्चों को पठन-पाठन सामग्री के साथ स्कूल बैग यूनिफॉर्म ड्रेस देते हुए मिष्ठान खिलाया साथ में मुख्य अतिथि के हाथों से पौधरोपण का कार्यक्रम संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश वाणी रंजन अग्रवाल ने संस्था द्वारा गोद लिए गए हर्षिता इंटरनेशनल दिव्यांग स्कूल के बच्चों से मिलने के बाद भाव विभेर होते हुए कहाकि इन बच्चों के साथ समय व्यतीत करना बहुत ही खुशी की बात होती है। संस्था की अध्यक्ष सोनी जायसवाल और उनकी पूरी टीम को बधाई देती हूं कि संस्था इन बच्चों का ध्यान रखते हुए इनकी जरूरतों को पूरा कर रही है। जेसीआई का यह कार्य सराहनीय है जिसकी जितनी प्रशंसा की जाए वह कम होगी उम्मीद है। अन्य संस्थाएं भी इन बच्चों का समय-समय पर ध्यान देते रहेंगे। विशिष्ट अतिथि पूर्व मंडल अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने दिव्यांग स्कूल के बच्चों को ईश्वर का साक्षात रूप बताया और प्रत्येक बच्चे में कुछ ना कुछ प्रतिभा छुपी होगी यह ईश्वर का आशीर्वाद है। पिछले वर्ष में नई दिल्ली में इन्हीं बच्चों में से एक बच्चे ने वहां पर अवार्ड जीत कर जनपद का सम्मान बढ़ाया था। भविष्य में भी हर्षिता स्कूल के बच्चे मान सम्मान और बढ़ाएंगे। निवर्तमान अध्यक्ष/मंडल कोऑर्डिनेटर अभिलाषा श्रीवास्तव ने कहाकि सभी को इन बच्चों के लिए अवश्य सोचना चाहिए यह विशेष बच्चे हमारे समाज का महत्वपूर्ण हिस्सा है। अतिथियों का स्वागत करने वालों में प्रबन्धक विनोद कुमार माली, डॉक्टर प्रमोद कुमार सैनी, जेसीआई चेतना सचिव मीरा अग्रहरी, कोषाध्यक्ष सरला माहेश्वरी, ज्ञानेश्वरी गुप्ता, अंजना गुप्ता, मनोज कुमार माली, सोनम यादव, प्रमोद कुमार दूबे, रूबीना आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर प्रमोद कुमार माली और मीरा अग्रहरी ने संयुक्त रूप से किया। सभी अतिथियों का आभार सरला माहेश्वरी ने व्यक्त किया।



