― Advertisement ―

spot_img

हाइब्रिड युद्ध: 21वीं सदी की अदृश्य चुनौती और भारत की सुरक्षा

यह छवि हाइब्रिड युद्ध की अवधारणा को दर्शाती है जिसमें साइबर हमले, सूचना युद्ध, आर्थिक दबाव और डिजिटल सुरक्षा शामिल हैं। यह आधुनिक युद्ध की बदलती प्रकृति और भारत की सुरक्षा रणनीति को समझाने में मदद करती है। इसमें यह दिखाया गया है कि कैसे तकनीक और डेटा आधुनिक युद्ध का मुख्य हिस्सा बन चुके हैं और राष्ट्र की सुरक्षा केवल सेना पर नहीं बल्कि डिजिटल सिस्टम और नागरिक जागरूकता पर भी निर्भर करती है।
Homeअपना जौनपुरजगदीश सोनकर के भाजपा ज्वाइन करने की खबर से उत्साह

जगदीश सोनकर के भाजपा ज्वाइन करने की खबर से उत्साह

  • लोगों ने कहा पहले आ जाते तो शायद भाजपा कई सीटें बचाने में सफल हो जाती

जौनपुर धारा, मछलीशहर। स्थानीय विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से लगातार दो बार विधायक रहे और पूर्व मंत्री जगदीश सोनकर के समाजवादी पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन करने की खबर ने स्थानीय राजनीति में भूचाल ला दिया है। वही अधिकांश भाजपाइयों ने पार्टी के इस निर्णय का मुक्त कंठ से स्वागत किया है। भारतीय जनता पार्टी के अधिकांश पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कहाकि पूर्व मंत्री जगदीश सोनकर न सिर्फ एक कुशल राजनेता हैं बल्कि राजनीति के मंझे हुए खिलाड़ी भी हैं। लोगों ने यहां तक कहा कि अगर वे पार्टी में पहले आ गए होते तो शायद मछलीशहर ब्लाक प्रमुख, जिला पंचायत, नगर पंचायत और विधानसभा की सीटें पार्टी को गंवानी न पड़ती। कहा कि समाजवादी पार्टी में रहते हुए न सिर्फ उन्होंने निर्विरोध ब्लाक प्रमुख अध्यक्ष पद पर सपा को जीत हासिल करवाई बल्कि पहली बार नगर पंचायत में भी पार्टी का परचम फहराया लेकिन उनके कल पार्टी ज्वाइन करने की खबर ने मछलीशहर लोक सभा की राजनीति में भूचाल लगा दिया है और लोग भविष्य को लेकर कयास लगा रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा के जिला अध्यक्ष शैलेश गिरी, जिला महामंत्री वंदना पटेल, जिला मीडिया प्रभारी अनुराग सिन्हा, नगर पंचायत चुनाव में पार्टी के प्रत्याशी रहे पूर्व सभासद नितेश जायसवाल, रुपेश जायसवाल, चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉक्टर केवला प्रसाद विश्वकर्मा ने पार्टी के निर्णय की सराहना करते हुए कहा कि सोनकर के आने से पार्टी बहुत मजबूत होगी। वहीं पूर्व मंत्री जगदीश सोनकर से मोबाइल पर हुई बातचीत में उन्होंने खबर को पूरी तरह सही बताते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र पार्टी है जो देश को चलाने में सक्षम है जिसमें कोई दलगत बिखराव नहीं है और सबसे बड़ी बात पार्टी राष्ट्रीय हित को सर्वोपरि रखते हुए देश को पूरी तरह आत्मनिर्भर बनाने में लगी हुई है।

Share Now...