- 14 वर्षीय किशोर ने शर्मनाक घटना को दिया अंजाम, गिरफ्तार
जौनपुर धारा, शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी की 5 वर्षीय बालिका घर के बाहर शनिवार की दोपहर खेल रही थी। पड़ोसी किशोर उसे बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म करने लगा। इसी बीच अबोध बालिका की मां ने किशोर को पकड़ लिया। उसने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तुरंत पहुंच कर किशोर को हिरासत में ले लिया। रविवार की सुबह अबोध बालिका की मां ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी। पुलिस ने आरोपित किशोर को हिरासत में लेकर कोतवाली लायी। इस संबंध में पूछे जाने पर क्षेत्राधिकारी शुभम तोंदी ने बताया की अप्राकृतिक दुष्कर्म का मामला संज्ञान में आया है। जांच एवं पूछताछ जारी है। सख्त एवं वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। आरोपित पर अप्राकृतिक दुराचार की धारा 377 एवं पाक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई कर चालान भेजा गया। गांव व क्षेत्र में इस घटना ने पड़ोसियों से विश्वास उठता दिख रहा है। लोगों का कहना है कि अब अबोध बच्चियां घर व दरवाजे पर भी सुरक्षित नहीं। सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।



